Delhi Assembly elections 2020: आप पर लगा टिकट बेचने का आरोप, विधायक ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, हालांकि पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर कुछ विधायकों और नेताओं में नाराजगी भी है। आम आदमी पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
Recommended Video

आप के विधायक एनडी शर्मा ने पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। विधायक नारायण दत्त शर्मा (एनडी शर्मा) ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने टिकट बेचे हैं। उन्होंने यह आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलए राम सिंह 'नेताजी' के आप में शामिल होने के बाद लगाया।
दरअसल एनडी शर्मा बदरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक है, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर कांग्रेस से आप में शामिल हुए राम सिंह को बदरपुर सीट से टिकट दे दिया है। आपको बता दें कि राम सिंह के आप में शामिल होने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और मनीष सिसोदिया के आवास पर धरने पर भी बैठ गये थे। पार्टी ने इस बार उनका टिकट काटा दिया और राम सिंह को बदरपुर सीट से उम्मीदवार बनाया। हालांकि सिर्फ एनडी शर्मा ही इस लिस्ट में शामिल नहीं है। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने 9 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications