केजरीवाल ने क्यों काटे 15 विधायकों के टिकट, मनीष सिसोदिया ने बताई वजह

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष पर कहा है कि काम के आधार पर टिकट दिए गए हैं। सिसोदिया ने कहा कि पार्टी ने अपने स्तर पर सभी विधायकों के कामकाज का सर्वे करवाया और जनता की राय के आधार पर टिकटों का फैसला लिया गया है। जिनके टिकट कट गए वो अब कई तरह के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है।

Recommended Video

    AAP ने Delhi की सभी 70 सीटों पर जारी की Candidates की List, 15 MLAs का कटा टिकट | वनइंडिया हिंदी
    छवि देख दूसरी पार्टी के नेताओं को टिकट

    छवि देख दूसरी पार्टी के नेताओं को टिकट

    एनडीटीवी से एक बातचीत में सिसोदिया ने दूसरी पार्टी से आए नेताओं को टिकट देने पर कहा, जिन लोगों को कांग्रेस बीजेपी जैसी पार्टियों में निराशा मिली वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। उनकी जनता के बीच छवि को देखते हुए चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया।

    बदरपुर से विधायक रहे नारायण दत्त शर्मा की ओर से आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने का आरोपों पर सिसोदिया ने कहा, जब किसी का टिकट कटता है तो उसको थोड़ी बहुत निराशा तो होगी। उनको कोई शक है, तो हम उनके सभी शक बातचीत के जरिए दूर करेंगे।

     जीतेंगे सभी 70 सीट

    जीतेंगे सभी 70 सीट

    मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी 70 सीटें जीतेगी। सिसोदिया ने कहा है कि हम 70 की 70 सीटें जीतेंगे और हम नहीं बल्कि जनता की आवाज है। इस बार तीन सीटें भी नहीं बचेंगी। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पाार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीत ली थीं। भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

     30 टिकटों को लेकर आप पर सवाल

    30 टिकटों को लेकर आप पर सवाल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के नाम काटकर कुछ नए चेहरों को उतारा है। AAP ने जिन नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, उनमें 9 विपक्षी पार्टियों से आप में शामिल होने वाले लोग हैं। इनमें कई नेताओं ने मात्र 24 घंटे पहले ही पार्टी का दामन थामा था। ऐसे में जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर कई आरोप लगाए हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+