केजरीवाल को सीधी टक्कर देने के लिए बीजेपी का दांव, मोदी नहीं ये चेहरा होगा सामने

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी घमासान भी तेज होने लगा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हो या फिर बीजेपी और कांग्रेस, सभी प्रमुख सियासी दल चुनाव तैयारियों में जुट चुके हैं। बात करें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तो उन्होंने इस चुनाव को लेकर खास रणनीतिक प्लान बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीधी टक्कर देने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। स्मृति ईरान न केवल पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल रहेंगी बल्कि पार्टी की ओर से सबसे ज्यादा रैलियां भी संबोधित कर सकती हैं।

Recommended Video

    Delhi Elections 2020: BJP ने Smriti Irani पर खेला दांव, सबसे ज्यादा करेंगी रैलियां । वनइंडिया हिंदी
    पीएम मोदी नहीं, दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के मुकाबले ये दिग्गज

    पीएम मोदी नहीं, दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के मुकाबले ये दिग्गज

    बीजेपी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से बीते चार जनवरी को 'मेरी दिल्ली-मेरा सुझाव' मुहिम को हरी झंडी दिखाने के लिए खासतौर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आमंत्रित किया गया, उससे संकेत मिले हैं कि पूरे चुनाव में उनकी भूमिका बेहद खास होगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मोदी सरकार की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का अपना ग्लैमर है। युवाओं पर उनका बहुत प्रभाव है। उनकी भाषण शैली और विपक्षी नेताओं पर उनके तीखे हमले भी लोग पसंद करते हैं। उनके संबोधनों से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित होते हैं। इसी के चलते पार्टी चाहती है स्मृति ईरानी अधिक चुनावी रैलियां करें।'

    स्मृति ईरान को पार्टी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

    स्मृति ईरान को पार्टी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

    दिल्ली बीजेपी से जुड़े के एक और नेता ने बताया, 'स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में हुआ, यहीं पली-बढ़ी और यहीं शिक्षित हुईं। उनके पिता पंजाबी मूल के हैं और उनकी मां बंगाली हैं। उन्होंने 2004 में दिल्ली के चांदनी चौक से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। उनके पास दिल्ली में कार्यकर्ताओं की एक समर्पित टीम भी है। इन सब को देखते हुए, पार्टी को निश्चित तौर से उनकी ज्यादा रैलियों का फायदा होगा और इसमें कोई दो राय नहीं है।'

    दिल्ली में केजरीवाल Vs स्मृति ईरानी!

    दिल्ली में केजरीवाल Vs स्मृति ईरानी!

    पिछले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से हराने के बाद स्मृति ईरानी का पार्टी में कद और बढ़ा है। महाराष्ट्र और झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी को पार्टी ने काफी तवज्जो भी दी। उम्मीदवारों में भी उनकी रैलियों को लेकर काफी डिमांड देखने को मिली। इसी के बाद अब पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें ज्यादा चुनावी रैलियों की जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पार्टी 30 से ज्यादा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करने वाली है, जिसमें स्मृति ईरानी का नाम प्रमुखता से होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+