ABP Opinion Poll: दिल्ली में एक बार फिर AAP की सरकार, केजरीवाल पहली पसंद

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजा आएगा। इसी बीच ABP न्यूज़ ने सीवोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है। ABP न्यूज-सीवोटर के सर्वे की मानें तो आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और वह दोबारा सरकार बना सकती है। आइए हम आपको बताते हैं पूरा ओपीनियन पोल।

आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिल सकती

आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिल सकती

एबीपी न्यूज-सीवोटर सर्वे के मुताबिक कुल 70 में से आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिल सकती हैं। यानी उसे आठ सीटों का नुकसान हो सकता है। बीजेपी इस बार के विधानसभा चुनाव में आठ सीटें जीत सकती है। यानी उसे पांच सीटों का फायदा होगा। वही कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनावों में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस के वोट शेयर में इजाफा हो सकता है

कांग्रेस के वोट शेयर में इजाफा हो सकता है

सर्वे की माने तो 2020 चुनावों में आम आदमी पार्टी को 53 फीसदी और बीजेपी को 26 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा कांग्रेस को 5 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है और अन्य के खाते में 16 फीसदी वोट शेयर जा सकते हैं। 2015 के चुनावों में आप को 54 फीसदी, बीजेपी को 32 फीसदी और कांग्रेस को 10 फीसदी वोट मिले थे। सी वोटर के इस सर्वे में 13,076 लोगों से बात की है।

केजरीवाल लोगों की पहली पसंद

केजरीवाल लोगों की पहली पसंद

रीजन के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली में आप को 17, बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। आउटर दिल्ली में आप को 26, बीजेपी को तीन और कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है। यमुना पार रीजन में आप को 16, बीजेपी को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। सर्वे में सीएम पद के लिए अरविंद केजरीवाल लेकिन प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी दिल्ली के लोगों की पहली पसंद है।

56 फीसदी लोगों के लिए विकास सबसे बड़ा मुद्दा

56 फीसदी लोगों के लिए विकास सबसे बड़ा मुद्दा

दिल्ली के लोगों से जब चुनाव में मुद्दों पर राय ली गई तो 56 फीसदी लोगों के लिए विकास, 31 फीसदी के लिए अर्थव्यवस्था, 6 फीसदी के लिए सुरक्षा और 7 फीसदी के लिए अन्य मुद्दे अहम हैं। पोल में जब सीएम पद की पसंद पूछी गई तो 70 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपनी सीएम के तौर पर पहली पसंद के तौर पर चुना। 11 फीसदी ने हर्षवर्धन, 7 फीसदी ने अजय माकन और 1 फीसदी ने मनोज तिवारी को अपनी सीएम पसंद बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+