Delhi Assembly Election: चुनाव प्रचार में उतरा केजरीवाल का पूरा परिवार, घर-घर जाकर AAP के लिए मांगे वोट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) को अब बेहद कम समय बचा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) सहित सभी विपक्षी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूरे परिवार ने भी घर-घर जाकर लोगों से AAP को वोट देने की अपील की।

AAP का रिपोर्ट कार्ड दिखाया

AAP का रिपोर्ट कार्ड दिखाया

मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटी हर्षिता केजरीवाल और बेटे पुलकित केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में AAP का रिपोर्ट कार्ड दिखाया और लोगों से अरविंद केजरीवाल को वोट देने की अपील की। इस दौरान सुनीता केजरीवाल के साथ कुछ AAP कार्यकर्ता भी दिखे। वह लोगों से बात करती नजर आईं। कुछ लोगों ने उन्हें सुझाव दिए तो कुछ ने शिकायतें बताईं। जिन्हें एक डायरी में लिखा जा रहा था।

'काफी काम होना अभी बाकी है'

'काफी काम होना अभी बाकी है'

एक समाचार वेबसाइट से बातचीत में सुनीता केजरीवाल ने इस चुनाव को काफी अहम बताया और कहा, 'काफी काम होना अभी बाकी है, अगर इस बार नहीं चुने गए तो काम रुक जाएंगे। लोग केजरीवाल की सरकार से बेहद खुश हैं लेकिन प्रदूषण और सफाई को लेकर लोगों में चिंता है।'

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं केजरीवाल

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं केजरीवाल

उन्होंने कहा, 'सरकार अगले पांच साल में सफाई और प्रदूषण पर ध्यान देगी।' बताया जा रहा है कि सुनीता छुट्टियों वाले दिन करीब 6 घंटे तक अलग-अलग कॉलोनियों में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करती हैं। जबकि आम दिनों में वह 3 घंटे तक प्रचार में हिस्सा लेती हैं। बता दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और इस बार भी वह इसी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

AAP ने काम के दम पर मांगा वोट

AAP ने काम के दम पर मांगा वोट

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार AAP ने अपने काम के दम पर जनता से वोट मांगा है। पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी मुफ्त योजनाओं के दम पर एक बार फिर जीत हासिल करेगी। साथ ही पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+