चुनावी नतीजों की बड़ी खबरें: LG से मिलें केजरीवाल, 14 फरवरी को लेंगे शपथ

नई दिली। भाजपा नेता कीर्ति आजाद ने कहा है कि पार्टी आलाकमान को अब सीध-सीधे प्रचार समिति से जुड़े लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई करनी चाहिये। क्योंकि पार्टी की इतनी बड़ी हार की वजह खराब प्रचार ही है।

ताज़ा रुझान- आम आदमी पार्टी 67 | भारतीय जनता पार्टी 3 | कांग्रेस 0 | बसपा 0 | आईएनएलडी 0

करीब एक साल पहले उठी मोदी की सूनामी की लहरें अब थम चुकी हैं, क्योंकि केजरीवाल का चक्रवात दिल्ली में आ चुका है। वहीं दिल्ली की सर्दी में आम आदमी पार्टी का तापमान 67 डिग्री होने से भाजपा बुरी तरह जल-भुन गई है। वहीं कांग्रेस और बसपा राख हो चुकी हैं।

ताज़ा अपडेट के लिये इसी पेज को रेफ्रेश करें

7: 30 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में फाइनल सीटें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

7:20 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलने गए।

6:30 बजे। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

3:18 बजे। कीर्ति आजाद ने कहा है कि भाजपा को अपने कैम्पेन लीडर्स के ख‍िलाफ ऐक्शन लेना चाहिये। क्योंकि निश्च‍ित तौर पर कैम्पेन का नेतृत्व करने वालों ने विज्ञापन से लेकर प्रचार तक में गड़बड़‍ियां कीं।

3:09 बजे। कुमार विश्वास ने अपने घर पर एक दावत रखी है। आज होने वाली इस दावत में आप पार्टी के सभी बड़े नेता आमंत्रित हैं। यह जश्न जीत के साथ-साथ हेप्पी बर्थडे का भी होगा।

2:50 बजे। दिल्‍ली विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया नतीजों से साफ संदेश है, 'भाग मोदी भाग।'

2:30 बजे। आप की जीत का जश्‍न पूरे देश में शुरू।

2:08 बजे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं बहुत छोटा आदमी हूं। सारा श्रेय आप सबको जाता है। यह जनता का जनाधार नहीं जनता का विश्वास है, जो आप पार्टी पर दिखाया है। हमारे परिवार को जो आपने सपोर्ट किया, उसके लिये बहुत-बहुत शुक्रिया।

1:55 बजे। ट्व‍िटर पर अब मस्ती शुरू हो चुकी है-

1:45 बजे। दिल्ली आप 67, भाजपा 3, कांग्रेस 0, बसपा 0, अन्य 0 के आंकड़े चल रहे हैं।

1:15 बजे। आप पार्टी के सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं। ये वाही सोमनाथ भारती हैं, जिन्होंने ख‍िड़की एक्सटेंशन में जमकर हंगामा काटा था।

1 बजे। दिल्ली की सड़कों पर एक ही नारा सुनायी दे रहा है। पांच साल केजरीवााल। इस वक्त मोदी के विकास के नारे किनारे लग चुके हैं।

12:58 बजे। किरण बेदी हार गई हैं। हालांकि यह अभी कनफर्म नहीं हुआ है। किरण बेदी ने कहा मैं धन्यवाद देती हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को, कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा। मैं माफी मांगती हूं, कि मैं उस विश्वास पर खरी नहीं उतर सकी। मैं माफी मांगती हूं कि मैं उस विश्वास के काबिल नहीं रही। मुझे पुलिस सेवा के कार्यकाल में भी इतनी बड़ी हार कभी नहीं मिली। मैंने अपने कतर्व्य को ईमानदारी से निभाया। यहां तक जीमनी कार्यकर्ताओं ने भी कड़ी मेहनत की।

वनइंडिया विशेष- दिल्ली में मैसेंजर ऑफ गॉड भी नहीं बचा सके भाजपा को | आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे मुस्लिम वोट भी

Modi

12:48 बजे। मंगोलपुरी से राखी बिड़ला आगे चल रही हैं।

12:40 बजे। मुंडका से सुखवीर सिंह आगे चल रहे हैं। नरेला से शरद कुमार आगे चल रहे हैं।

12:39 बजे। अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को मुख्यंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में किया जायेगा। ठीक वैसे ही, जैसे एक साल पहले किया गया था।

12:20: जनकपुरी से राजेश रिषी जीत गये हैं। किरण बेदी अब आगे चल रही हैं। बाबरपुर से आप के गोपाल राय जीत गये हैं।

12:14 बजे। आप पार्टी की मधु गौड़ पालम से जीती हैं। आप के कर्नल देंवेंद्र शेरावत जीत गये हैं।

12 बजे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से जीत गये हैं। केजरीवाल 26 हजार वोट से जीते।

11: 55 बजे। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से जीत गये हैं। उन्होंने प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को हराया है।

11:48 बजे। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोध‍ित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा का हाल उनके अहंकार की वजह से हुआ है। हमें एक मात्र भी अहंकार नहीं लाना है। भारत के अंदर एक नई राजनीति की शुरुआत है। हमें डर भी लग रहा है कि लोग हमें आगे बढ़ने से रोकेंगे, लेकिन आप का साथ है, इसलिये वो डर भी खत्म हो जायेगा। आशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता में अहंकार नहीं आना चाहिये।

वनइंडिया स्पेशल- जनसंघ के जन्मस्थान पर भाजपा की 5वीं हार

11:40 बजे। अन्ना हजारे ने कहा कि यह किरण बेदी की नहीं बल्क‍ि नरेंद्र मोदी की हार है। केजरीवाल को अपनी पुरानी गलतियां नहीं दोहरानी चाहिये।

11:29 बजे। मोदी सरकार के 9 महीने पुरे आज दिल्ली में डिलीवरी.... बधाई हो...... बधाई हो...... विकास पुत्र अरविन्द केजरीवाल पैदा हुआ..

11:10 बजे। भाजपा के शहनवाज हुसैन बोले हमारी सीटें क्या कम आ गईं, कि सब लोग हमें हलके में लेने लगे। हम बहुत चुनाव जीते हैं, अब उम्मीद से कम सीटें आयीं फिर भी हम सेवा में हाजिर हैं। आपकी कटु आलोचना भी हमें सुननी पड़ेगी। अटल जी ने कहा था कि छोटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। दिल्ली का खयाल हमें रखना है। केजरीवाल और मोदी मिलकर विकसित करेंगे।

11:05 बजे। किरण बेदी 167 वोटों से आगे हो गई हैं। दूसरे स्थान पर एसके बग्गा चल रहे हैं। हालांकि अगर बेदी जीत भी जाती हैं, तो भी भाजपा खेमे में तो उदासी छा ही गई है।

11 बजे। आप पार्टी की इस जीत के लिये मुसलमानों के वोटों को बड़ा श्रेय जाता है

10:54 बजे। हर कोई एक ही सवाल उठा रहा है। राहुल गांधी को अब क्या करना चाहिये। हम भी आप से पूछ रहे हैं। नीचे पोल पर अपने जवाब पर क्ल‍िक करें।

10:45 बजे। अजय माकन ने कांग्रेस के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जनता पूछ रही है कि राहुल गांधी को क्या करना चाहिये। क्या उन्हें उपाध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिये?

10:38 बजे। किरण बेदी ने ट्वीट करके कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत के लिये अरविंद केजरीवाल को श्रेय दिया है।



10:34 बजे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को बधाई देने के साथ-साथ दिल्ली के चौतरफे विश्वास में सहयोग का आश्वासन दिया।

10:32 बजे। देश भर में बड़ी लहर के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। भाजपा मात्र 6 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर आगे है। वहीं बसपा और कांग्रेस 0 पर हैं।

Kiran Bedi Crying

10:28 बजे। कांग्रेस के सारे वोट आप पार्टी को चले गये यह बात तो हजम हो गई, लेकिन भाजपा के वोट कैसे आप के पास आये, यह सबसे बड़ी चर्चा का विषय है।

10:10 बजे। केजरीवाल को नरेंद्र मोदी ने फोन करके बधाई दी तो केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर उन्हें चाय पर आमंत्रित किया।

10:06 बजे। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रही हैं।

10 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को मिल रही बढ़त के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हार मान ली हौर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।

9: 53 बजे। रुझान- आप 59, भाजपा 10, कांग्रेस 0।

9:50 बजे। भाजपा की शाजिया इलमी ने कहा पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। इतनी जल्दी आप का जश्न मत मनायें। उन्होंने कहा कि आप आ भी जायेगी तो भी वादे पूरे नहीं कर पायेगी।

9:48 बजे। बालिका वधु में आनंदी की सास यानी स्म‍िता बंसल कुमार विश्वास को बधाई देने पहुंचीं।

9:40 बजे। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का कार्यालय पर जमावड़ा लगा हुआ है।

9:38 बजे। आप पार्टी के कुमार विश्वास का आज जन्मदिन है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के संग मिलकर केक काटा।

Kumar Vishwas

9:30 बजे। दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर चली गई है। ताज़ा रुझानों में आप पार्टी 52 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर आगे है।

9:34 बजे। अजय माकन दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। किरण वालिया को अभी तक मात्र 332 वोट मिले हैं।

9:30 बजे। सदर बाजार से और चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

9:20 बजे। कृष्‍णा नगर सीट से बीजेपी की किरण बेदी 1,000 वोटों से पीछे।

9:10 बजे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर।

9:00 बजे। आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे। बीजेपी को बड़ा झटका।

8:50 बजे। नई दिल्‍ली सीट से आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल आगे। बीजेपी की नुपूर शर्मा से है मुकाबला।

8:46 बजे। कांग्रेस के अजय माकन पीछे चल रहे हैं, सदर बाजार में आप आगे।

8: 41 बजे। लक्ष्मी नगर से कांग्रेस के डॉ. वालिया आगे।

8: 35 बजे। पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया आगे, बीजेपी के बिन्नी पीछे।

8:31 बजे। कृष्णानगर से किरण बेदी आगे

8:30 बजे। लक्ष्मी नगर से कांग्रेस के डॉ. वालिया आगे

8:22 बजे। जनकपुरी से बीजेपी के जगदीश मुखी आगे

8:16 बजे। मंगोलपुरी से AAP की राखी बिड़ला आगे।

8:15 बजे। दिल्‍ली में विधानसभा चुनावों के रूझान आने श़ुरू। एक सीट पर बीजेपी तो एक सीट पर आप पार्टी आगे है।

8:00 बजे। अपने घर से पटेल नगर के लिए निकले अरविंद केजरीवाल।

7:30 बजे। अब से थोड़ी देर में आएंगे चुनावी नतीजे। मतगणना केंद्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+