'पिता को आखिरी बार देखने तक नहीं दिया', दिल्ली एयरपोर्ट हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर के बेटे का दर्द
Delhi airport Terminal-1 collapsed: दिल्ली में शुक्रवार (28 जून) की सुबह हुई भारी बारिश में दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की कैनॉपी भरभराकर गिर गई। ये हादसा सुबह 5 बजे हुआ। इस हादसे में 1 कैब ड्राइबर रमेश कुमार (उम्र 45) की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट हादसे में जान गंवाने वाले कैब ड्राइवर रमेश कुमार शुक्रवार की सुबह अपने काम की शुरुआत करने के लिए रोहिणी स्थित अपने घर से निकले। चार बच्चों के पिता रमेश कुमार पिछले एक दशक से कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Delhi Airport Accident के बाद केंद्र सख्त, दिए कड़े निर्देश, कहा- 7 दिन के अंदर दें रिफंड, ना बढ़ाएं किराया
कुछ घंटों बाद रमेश कुमार के बेटे रविंद्र कुमार का फोन बजा। रविंद्र कुमार ने कहा, "मुझे सुबह 8.30 बजे के आसपास फोन आया कि मेरे पिता बेहोश हो गए हैं। शाम को करीब 4 बजे उन्होंने मुझे बताया कि वे अब नहीं रहे।" रविंद्र कुमार ने ये तक कहा है कि, पुलिस ने अब तक उनको पिता का शव नहीं दिखाया है।
ये भी पढ़ें- Delhi एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत ढही, 3 की मौत, PM मोदी को लेकर TMC के आरोपों का उड्डयन मंत्री ने किया खंडन
'पुलिस ने कहा, सुबह आकर पिता की बॉडी ले जाना'
रमेश कुमार के बेटे रविंद्र कुमार ने कहा कि हालांकि उनके पिता की तुरंत मौत हो गई थी लेकिन उन्हें घंटों तक इस बारे में अंधेरे में रखा गया। रविंदर कहते हैं, "उन्होंने (पुलिस) मुझे शाम 4 बजे तक आईजीआई पुलिस स्टेशन में रखा। मुझे तब तक नहीं पता था कि मेरे पिता कहां हैं।"
रविंद्र कुमार ने कहा कि, ''अस्पताल में भी हमें 2 घंटे बैठाया रखा गया। फिर अचानक कहा गया कि सुबह आकर बॉडी ले जाना। हमें पिता को आखिरी बार, उनकी शक्ल तक नहीं दिखाई।''
रविंद्र कुमार ने कहा कि, '' देर रात तक 3 बजे मेरे भाई से पिता की बात हुई थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह फरीदाबाद से एयरपोर्ट सवारी लेकर गए थे।'' रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके परिवार में मां, 2 बहनें और 2 भाई हैं। पिता अकेले थे, जो घर चलाते थे। परिवार ने सरकार से मुआवजे और सरकारी नौकरी की भी मांग की है।
ये भी पढ़ें- Mumbai Airport: रनवे पर बड़ा हादसा होते-होते बचा, भयानक तरीके से एक-दूसरे के करीब आई एयर इंडिया-इंडिगो फ्लाइट












Click it and Unblock the Notifications