दिल्ली ACP के वकील बेटे की हत्या, 4 दिन बाद भी नहीं मिला शव, दोस्तों ने ही नहर में दिया था धक्का
Delhi ACP Son Murder: दिल्ली में एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के बेटे की हत्या कर दी गई है। बेटा पेशे से वकील था और तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने दावा किया है कि ACP के वकील बेटे को उन्होंने हरियाणा के पानीपत में एक नहर में धकेल दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक, एसीपी यशपाल चौहान का 26 वर्षीय बेटा लक्ष्य चौहान 22 जनवरी की शाम से लापता है। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी दोस्त का दावा है कि उन्होंने लक्ष्य चौहान को 22 जनवरी की रात ही नहर में फेंका था।

पेशे से वकील लक्ष्य चौहान 22 जनवरी को दो अन्य लोगों विकास भारद्वाज, जो तीस हजारी कोर्ट में क्लर्क के रूप में काम करते थे, और अभिषेक के साथ एक एसयूवी में हरियाणा के भिवानी शहर में एक शादी में शामिल होने गए थे।
22 को दोस्तों के साथ शादी में गया था, अब तक नहीं लौटा!
22 को अपने दोस्तों के साथ शादी में गया लक्ष्य घर नहीं लौटा, जिसके बाद एसीपी यशपाल चौहान ने 23 जनवरी को समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तलाशी अभियान शुरू किया गया।
शुक्रवार (26 जनवरी) को 19 साल के एक संदिग्ध अभिषेक को पुलिस ने दिल्ली के नरेला स्थित जवाहर कैंप से पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि 22 जनवरी को विकास ने उसे फोन किया था और सोनीपत में एक शादी समारोह में अपने साथ आने को कहा था।
विकास ने उसे बताया कि लक्ष्य ने उससे कर्ज लिया था और जब उसने पैसे मांगे तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य की हत्या की योजना बनाई। विकास और अभिषेक 22 जनवरी की दोपहर मुकरबा चौक पर मिले और लक्ष्य की कार में सोनीपत चले गए।
लक्ष्य को नहर में दिया धक्का!
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि जब वे 23 जनवरी की तड़के शादी समारोह से लौट रहे थे, तो उन्होंने लक्ष्य को पानीपत के पास एक नहर में धक्का दे दिया और वहां से चले गए।
उसने यह भी कहा कि विकास ने उसे दिल्ली के नरेला में छोड़ा और कार लेकर चला गया। एफआईआर में आईपीसी की धारा 302 और 201 जोड़ी गई है।
मामले में अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है और विकास की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लक्ष्य के शव की तलाश भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications