दिल्ली के CR पार्क में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, ठेकेदार के गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क इलाके में रविवार को एक भयानक हादसा हो गया। यहां करीब दो मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत के भरभरा कर ढह जाने से हड़कंप मच गया है। मलबे के अंदर दो लोगों दब गए थे जो उसी इमारत में रहते थे, हालांकि उनमें से एक को बचा लिया गया है लेकिन दूसरे व्यक्ति की भारी मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गई है। राहत बचाव के लिए मौके पर पांच दमकल गाड़ियां पहुंची थी साथ ही दिल्ली पुलिस की एक टीम भी हादसे वाले जगह मौजूद है। हादसे में बचाए गए को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

Delhi: A house collapses in CR Park two persons feared trapped under the debris

हादसे के बाद आरोपी ठेकेदार निधि गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे वाली जगह अभी मलबा पूरी तरह से साफ नहीं किया जा सका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है, इस कार्य में स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में कई ऐसी जर्जर बिल्डिंगे हैं जिनपर दिल्ली की नगर-निगम ने पहले ही उनको खाली करने की चेतावनी दे रखी है।

पिछले महीन जनवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक इमारत के ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। मारे गए लोगों में 4 छात्र थे।स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर शंकर कोचिंग इंस्टीट्यूट है। हादसे के वक़्त इंस्टीट्यूट में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिसके चलते वो मलबे में दब गए।

यह भी पढ़ें: जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- असहमति को 'देश विरोधी' कहना लोकतंत्र पर चोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+