दिल्ली में 10 सितंबर से 40 सेवाओं की डोर स्टेप होम डिलिवरी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस 10 सितंबर से दिल्ली में शुरू हो रही है। 10 सितंबर से 40 सरकारी सेवाओं की डिलीवरी दिल्लीवालों के घर तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 10 सितंबर से शुरू हो रही डोर स्टेप डिलीवरी गवर्नेंस के लिए बड़ा कदम है। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। दुनिया में यह पहली बार है कि ऐसी योजना को इतने बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है।

delhi 40 services to be available at doorstep delivery from September 10

इस योजना के तहत दिल्ली का कोई भी शख्स 1076 नंबर पर फोन करके अपनी सुविधाएं पा सकता है। डोर स्टेप योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को 50 रुपए सुविधा शुल्क देना होगा। दिल्ली के लोग, मैरिज सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड जैसी 40 सर्विस घर बैठे मिलेंगी।

जो 40 सेवाएं 10 सितंबर से शुरू हो रही हैं। उनमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, वाहनों की आरसी, आरसी अड्रेस चेंज, ओनरशिप ट्रांसफर, ड्राइविंग लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन स्कीम से जुड़ी योजनाएं, पानी और सीवर के कनेक्शन, खाद्य विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, श्रम विभाग की सेवाओं के साथ-साथ, ई- डिस्ट्रिक्ट, ट्रांसपोर्ट और खाद्य विभाग से जुड़ी सर्विसेज की होम डिलिवरी शुरू की जाएगी।

पहले राउंड में इस योजना में 40 सर्विसेज को लाया जा रहा है। अक्टूबर में और 40 सर्विसेज को इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा। सरकार ने अभी 100 सर्विसेज की लिस्ट तैयार की है और आने वाले समय में और सर्विसेज को भी इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने इस योजना के एक एजेंसी को चुना है। एजेंसी डोर स्टेप डिलिवरी के लिए मोबाइल सहायक नियुक्त करेगी। ये मोबाइल सहायक नागरिकों के घर जा कर उसके काम निपटाएंगे। सेवा का लाभ लेने के लिए 1076 पर फोन करना होगा। फोन करने के बाद मोबाइल सहायक तय टाइम पर फोन करने वाले के घर पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+