दिल्ली: मौत के आंकड़े देरी से बताने पर केजरीवाल सरकार ने 7 अस्पतालों को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से हो रही मौतों के बारे में देरी से जानकारी देने पर केजरीवाल सरकार ने एम्स समेत सात अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। महामारी अधिनियम का हवाला देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एम्स के अलावा केंद्र सरकार के सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल के अलावा लोकनायक, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी, जीटीबी और भीमराव आंबेडकर अस्पताल को नोटिस दिया है।

Recommended Video
यह नोटिस दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत डीडीएम की ओर से जारी किए गए निर्देशों के उल्लंघन के लिये भी जारी किया गया है। वहीं बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को भी मेमो जारी कर 'मौत के मामलों की जानकारी देने में हुई देरी पर जवाब देने को कहा गया है। हाल ही में दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए जा रहे आंकड़ों पर विवाद देखने को मिला था। जिसके बाद सरकार ने कदम उठाया है।
एलएनजेपी अस्पताल को भविष्य में सजग रहने और विभाग द्वारा जारी आदेशों व दिशानिर्देशों का समुचित पालन करने की चेतावनी दी गई है। जिससे सरकार द्वारा बताए जाने वाले मृत्यु के आंकड़े में कोई गड़बड़ी ना हो। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस से मरने वालों के ऑडिट को लेकर दिल्ली सरकार अप्रैल में एक कमेटी बना चुकी है, लेकिन कमेटी के पास जानकारी देरी से पहुंचने के कारण समय पर आंकड़े नहीं मिल रहे हैं। जिसके बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications