बेजान दारूवाला के कहने पर रावत ने हटवाई शक्तिमान की मूर्ति?
देहरादून। कुछ लोग बदकिस्मती का शिकार होते हैं जिन्हें मरने के बाद भी चैन नहीं मिलता है..ये लाइन इस बार किसी इंसान के लिए नहीं बल्कि इंसानी क्रूरता का शिकार हुए शक्तिमान घोड़े पर बिल्कुल सटीक बैठती है जिसे इंसान की दंरिदगी के कारण असमय मौत का शिकार होना पड़ा और मरने के बाद भी उसकी मूर्ति को रातों-रात गायब कर दिया गया है।
घोड़े 'शक्तिमान' की मौत पर भावुक हुए कोहली, किया इमोशनल Tweet

आपको बता दें कि सीएम हरीश रावत ने शक्तिमान की मौत के बाद उसकी दो प्रतिमाएं देहरादून में लगवायी थीं। जिसमें से एक मूर्ति विधानसभा चौक पर लगनी थी लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। जिसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि सीएम हरीश रावत किसी अंधविश्वास के शिकार हो गये हैं इस कारण उन्होंने मूर्ति का अनावरण भी नहीं किया और उसे हटाने के आदेश भी दे दिये।
शक्तिमान घोड़े के पैर टूटने के पीछे की पूरी कहानी
मालूम हो कि 14 मार्च को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी ने शक्तिमान को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था, उसकी एक टांग टूट गई थी। इलाज के दौरान उसे एक कृत्रिम टांग लगाई गयी थी लेकिन इसके बाद भी वो ठीक नहीं पाया था और उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत पर भी काफी सियासत हुई थी। सोमवार को उसकी मूर्ति का अनावरण होना था लेकिन ऐन वक्त पर मूर्ति गायब हो गई।
उत्तराखंड में हरीश रावत की बड़ी जीत, भाजपा की जबरदस्त किरकिरी
खुद सीएम हरीश रावत ने अपने आप को घोड़े की मौत से काफी आहत बताया था और उन्हीं के कहने पर घोड़े की मूर्तियां बनायी गयी थीं। कहा जा रहा है कि बेजान दारूवाला की सलाह पर रावत ने मूर्ति हटवाई है। दारूवाला ने रावत को बताया कि घोड़े की मूर्ति उनके लिए शुभ नहीं है। ऐसी खबर है कि दारूवाला ने भविष्यवाणी की है कि हरीश रावत 2017 के इलेक्शन में फिर से सीएम बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications