प्रद्युम्न हत्याकांड: रायन स्कूल ने नहीं मानी अपनी गलती, CBSE की नोटिस पर दिया जवाब

10 पन्नों के अपने जवाब में रायन स्कूल ने अपनी गलती नहीं मानी

नई दिल्ली। मासूम प्रद्युम्न की हत्या के बाद भी रायन इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी गलती नहीं मानी है। गुरूग्राम स्थित रायन स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की स्कूल के टॉय़लेट में हत्या कर दी गई, जिसके बाद स्कूल के भीतर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए। सीबीएसई ने रायन स्कूल के भीतर सुरक्षा में कई खामियां पाई और स्कूल को नोटिस भेजकर सवाल किया कि आखिर स्कूल की मान्यता क्यों न रद्द की जाए। सीबीएसई की नोटिस का अब स्कूल ने जवाब दिया है। 10 पन्नों के अपने जवाब में रायन स्कूल ने अपनी गलती नहीं मानी और न ही सुरक्षा में चूक की बात स्वीकारी है। रायन ने सीबीएसई द्वारा सुरक्षा में चूक की बात से इंकार किया है और शो-कॉज नोटिस का जवाब दिया है।

रायन ने नहीं मानी गलती

रायन ने नहीं मानी गलती

स्कूल ने सीबीएसई को भेजे अपने जवाब में प्रद्युम्न की हत्या के बाद इलाज में देरी से आरोप से भी इंकार किया है और लिखा है कि घटना के फौरन बाद स्कूल ने प्रद्युम्न को अस्पताल पहुंचाया और टीचर ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। स्कूल ने सफाई दी की स्कूल की तरफ से बच्चे के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।

 सीबीएसई को दिया जवाब

सीबीएसई को दिया जवाब


रायन स्कूल ने सीबीएसई की नोटिस को ही गलत ठहराया है और लिखित जवाब दिया है कि स्कूल ने सीबीएसई द्वारा निर्देशित किए गए सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया है। स्कूल ने अपने इस दावे को लेकर दस्तावेज भी पेश किए हैं।

सीबीएसई पर ही उठाए सवाल

सीबीएसई पर ही उठाए सवाल

रायन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई पर ही सवाल उठाते हुए अपने जवाब में लिखा है कि सीबीएसई के नियमों के मुताबिक कहीं भी नहीं लिखा है कि ज्यूनियर छात्रों के लिए अटेंडेंट रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई खुद इस बात को चिन्हित करने में विफल रहा है।

सीसीटीवी पर जवाब

सीसीटीवी पर जवाब

स्कूल ने आरोपों का जवाब देते हुए लिखा है कि बच्चे की हत्या आरोपी के मानसिक स्थिति की वजह से हुआ। स्कूल ने सफाई दी कि बाथरूम की खिड़कियों में ग्रिल होने न होने से हत्या का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को लेकर सफाई दी कि स्कूल के रिशेप्शन पर लगे कैमरों को मीडिया द्वारा क्षति पहुंचाया गया। उन्होंने स्टाफ वैरिफिकेशन पर कहा कि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ थर्ट पार्टी द्वारा रखे गए थे।

 सीबीएसई ने उठाए सवाल

सीबीएसई ने उठाए सवाल


वहीं सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में दाकिल अपने हलफनाने में स्कूल में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए। जैसे स्कूल के पास पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। जो सीसीटीवी कैमरे हैं भी उनमें कई काम नहीं कर रहे।स्कूल स्टाफ के लिए अलग से टॉयलेट नहीं होने की बात भी कही गई है। स्कूल परिसर में कई जगहों पर बिजली के पैनल बॉक्स भी खुले पड़े हैं।स्कूल में छात्रों के लिए पीने का साफ पानी तक मुहैया नहीं कराया जा रहा था। स्कूल की चारदीवारी टूटी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+