संसद में रक्षा मंत्री ने दी दुर्घटना की पूरी जानकारी, कहा- हवाई हादसे की जांच की जा रही है

नई दिल्ली, 09 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार को सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें उनकी पत्नी सहित 11 अधिकारियों का निधन हो गया। इस हादसे में जहां पूरे देश को हिला कर रख दिया तो गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में हादसों को लेकर अपना बयान दिया। संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच के आदेश दिए हैं।

Rajnath Singh

हेलिकॉप्टर हादसे की जांच शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच की जाएगी। सिंह ने संसद में अपना बयान देते हुए कहा कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में त्रिकोणीय सेवा जांच दल बुधवार को ही वेलिंगटन पहुंच गया और इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। अपने बयान में लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारतीय वायु सेना ने सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच का आदेश दिया है, जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। जांच टीम कल ही वेलिंगटन पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 का निधन

लोकसभा में बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे पर बयान देते हुए रक्षा मंत्री ने बताया कि कुन्नूर के पास जंगल में वहां मौजूद कुछ लोगों ने हेलिकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेलिकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 लोगों की जान गई है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कटा संपर्क

उन्होंने लोकसभा में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनरल बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंगटन जा रहे थे। वायु सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर ने बुधवार सुबह 11:48 बजे सुलूर एयर बेस से उड़ान भरी और इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था, लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12:08 बजे अपना संपर्क खो दिया।

पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सभी पार्थिव शरीर को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सेना के वेलिंगटन अस्पताल में लाइफ सर्पोट पर हैं और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं आगे कहा कि CDS जनरल बिपिन रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और अन्य सभी सेना अधिकारियों का अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+