एरो-इंडिया 2015: नहीं उड़ाएंगे पीएम मोदी की फ्रेंच जेट राफेल
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें एरो इंडिया 2015 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रेंच फाइटर जेट राफेल उड़ाने की खबरें आई थीं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता शितांशु कार ने जानकारी दी है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है कि मीडिया के एक सेक्शन की ओर से इस तरह के बयान आ रहे हैं कि पीएम मोदी बेंगलुरु में 18 फरवरी से शुरू हो रहे एरो-इंडिया 2015 में राफेल जेट उड़ाएंगे, यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं।
शितांशु कार के मुताबिक एरो इंडिया के दौरान लोगों को पूरी दुनिया की अग्रणी रक्षा कंपनियों के बेहतरीन उत्पादों को देखने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा आयोजन है जिसमें इस क्षेत्र से जुड़े बेहतर आविष्कार दुनिया के सामने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications