कूनूर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की है पूरी नजर, गुरुवार को संसद में देंगे पूरी जानकारी
नई दिल्ली, दिसंबर 08। तमिलनाडु के कूनूर जिले में नीलगिरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब गुरुवार को संसद में बयान देंगे। पहले ये कहा जा रहा था कि वो बुधवार को ही संसद में हादसे की पूरी जानकारी दे सकते हैं, लेकिन अब सरकार की तरफ से कल हादसे की पूरी जानकारी संसद में दी जाएगी। बुधवार को हादसे के बाद राजनाथ सिंह ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वो सीडीएस बिपिन रावत के घर उनकी बेटी से मिलने के लिए गए। करीब 5 मिनट तक वो बिपिन रावत के घर पर ही रहे।
Recommended Video

राजनाथ सिंह ने हादसे के बाद सबसे पहले एक छोटी सी इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें उन्होंने घटना से संबंधित सही जानकारी जुटाई। इस मीटिंग में राजनाथ सिंह समेत डिफेंस स्टाफ के कई बड़े अधिकारी शामिल थे। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे तक इस घटना से संबंधित कई अहम जानकारियां जुटाने के बाद रक्षा मंत्री गुरुवार को सही जानकारी संसद में देंगे। राजनाथ सिंह राज्यसभा और लोकसभा दोनों बयान जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री को दी जा चुकी है हादसे की जानकारी
आपको बता दें कि प्रोटोकॉल के तहत रक्षा मंत्री ने इस हादसे की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है। अब रक्षा मंत्री संसद में इसकी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि सेना का Mi सीरीज का हेलीकॉप्टर नीलगिरी पहाड़ी पर जंगल के इलाकों में क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिसमें चीफ डिफेंस ऑफ स्टाप जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से इस हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकि है।
हेलीकॉप्टर में लगी भीषण आग
ये हादसा इतना भीषण है कि हेलीकॉप्टर के मलबे में जबरदस्त आग देखी गई है और हेलीकॉप्टर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। स्थानीय लोग और प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications