राफेल की गोपनीयता पर असमंजस में हैं रक्षामंत्री, घोटाले की बू आ रही है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल सौदे में गोपनीयता संबंधी समझौते को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। रविवार को राहुल गांधी ने राफेल को लेकर रक्षामंत्री के ढुलमुल रवैए पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि विमान की कीमतों के बारे में पूछे जाने पर मोदी घबराते हैं।

rahul
राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि, "हमारी रक्षामंत्री ने कहा कि वह खुलासा करेंगी लेकिन अब कह रही हैं कि नहीं करेंगी। वह गोपनीय है और गोपनीय नहीं है के बीच फंसी हुई हैं। जब प्रधानमंत्री से राफेल की कीमत के बारे में पूछा जाता है तो वह घबराते हैं और मेरी आंखों में आंख डालकर नहीं देख पाते। निश्चित तौर पर घोटाले की गंध आ रही है।

गौरतलब है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर राफेल सौदे के ब्यौरे साझा करने के मुद्दे पर देश से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कथित भ्रष्टाचार के मामलों में भागीदार हैं, चौकीदार नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+