इतना भव्य था दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन, देखिए अंदर की तस्वीरें और VIDEO

बॉलीवुड के 'बाजीराव-मस्तानी' ने लेक कोमो में शादी के बाद बेंगलुरू में भव्य रिसेप्शन दिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को बेंगलुरू में रिसेप्शन दिया, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अनिल कुंबले से लेकर पीवी सिंधु तक इस नए जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचे।

Deepika-Ranveer

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'बाजीराव-मस्तानी' ने लेक कोमो में शादी के बाद बेंगलुरू में भव्य रिसेप्शन दिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को बेंगलुरू में रिसेप्शन दिया, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अनिल कुंबले से लेकर पीवी सिंधु तक इस नए जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचे। देखिए इस रिसेप्शन की अंदर की तस्वीरें-

रिसेप्शन में पहुंची कई दिग्गज हस्तियां

रिसेप्शन में पहुंची कई दिग्गज हस्तियां

इटली के लेक कोमो में फिल्मी शादी के बाद रणवीर और दीपिका ने बेंगलुरू में पहला रिसेप्शन रखा। दोनों ने बुधवार को बेंगलुरू के द लीला पैलेस में रिसेप्शन रखा, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

एकदम रॉयल कपल लग रहा थे दोनों

एकदम रॉयल कपल लग रहा थे दोनों

रिसेप्शन में अनिल कुंबले, पीवी सिंधु, पूजा माखिजा नए जोडे़ को शुभकामनाएं देने पहुंचे। रिसेप्शन के लिए दीपिका ने अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी, जिसे हाउस ऑफ अंगदी ने डिजाइन किया था। वहीं रणवीर सिंह रोहित बहल की शेरवानी में नजर आए।

14 और 15 नवंबर को हुई थी शादी

14 और 15 नवंबर को हुई थी शादी

दोनों को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने स्टाइल किया था। बेंगलुरू रिसेप्शन के बाद रणवीर-दीपिका मुंबई में अपने फिल्मी दोस्तों के लिए भी एक रिसेप्शन रखेंगे। रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज के साथ शादी की। वहीं 15 नवंबर को शादी सिंधी परंपरा से हुई।

लंबे इंतजार के बाद सामने आई थी तस्वीरें

लंबे इंतजार के बाद सामने आई थी तस्वीरें

इस शादी को बेहद निजी रखा गया था और केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे। शादी में रणवीर-दीपिका ने मोबाइल फोन्स बैन कर दिए थे, जिसके कारण फैंस को दोनों की तस्वीरें देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।

View this post on Instagram

Inside #DeepVeer reception!

A post shared by BollywoodReels (@bollywood_reels) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+