नगराम हादसा: प्रियंका गांधी ने बच्चों की मौत पर जताया दुख, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के नजदीक एक वैन के नहर में गिरने की घटना पर दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की अपील की है। लखनऊ के नजदीक नगराम इलाके में दर्दनाक हादसे में इंदिरा नहर में बहे 7 बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया था। शादी समारोह के बाद वापस बाराबंकी लौट रहे 29 लोगों से भरा वाहन इंदिरा नहर में गिर गया था जिसमें सात बच्चे लापता हो गए थे।

नगराम हादसे पर जताया दुख

नगराम हादसे पर जताया दुख

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। प्रियंका गांधी ने लिखा,'लखनऊ के पास नगराम में एक गाड़ी के नहर में गिरने की दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित है। दुख की घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें ये दुख सहने की शक्ति दे। कांग्रेसजन दुखी परिवारों के पास पहुंचकर उनको सांत्वना और सहयोग प्रदान करें।

35 घंटे तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

नहर में वाहन के गिरने के बाद करीब 35 घंटे तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस व गोताखोरों को लगाया गया था, जिसमें स्थानीय गोताखोरों के अलावा थाना पुलिस भी जुटी रही। वाहन में सवार बच्चे इंदिरा नहर के तेज बहाव मे करीब 400 मीटर दूर तक बह गए थे, जिन्हें रेस्क्यू आपरेशन में लगी टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला।

7 बच्चों का शव किया गया बरामद

7 बच्चों का शव किया गया बरामद

पुलिस पिकअप (यूपी 32 एलएन 2608) के आरोपी चालक दुर्गेश की तलाश में जुटी हुई थी जो नशे की हालत में दूसरी बुकिंग की लालच में तेज़ रफ्तार से पिकअप गाड़ी चला रहा था। पिकअप गाड़ी के चालक देवी उर्फ दुर्गेश के खिलाफ नगराम थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+