बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंची दीपिका पादुकोण की हो गई ऐसी हालत, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बुरी खबर है। बेंगलुरू में अपनी सहेली की शादी अटेंड करने गई दीपिका ने वहां इतनी मस्ती की कि उनको बुखार हो गया है। अपनी तबीयत के बारे में खुद दीपिका ने खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी में खूब मस्ती कर लेते हैं तो कुछ ऐसा हो जाता है।

दीपिका पादुकोण की तबितय हुई खराब
दोस्तों की शादी हो और उनका सबसे बेस्ट फ्रेंड मस्ती ना करे ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ जब वह अपने पति और सपुरस्टार रणवीर सिंह के साथ दोस्त की शादी में पहुंची। वहां उन्होंने जमकर मस्ती की, दीपिका की तस्वीरें भी सामने आई हैं। शादी के तुरंत बाद दीपिका पादुकोण को बुखार हो गया और वह वापस घर लौट आईं। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए खुद की तबीयत खराब होने का खुलासा किया।

फैंस ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ
बता दें, दीपिका की करीबी दोस्त उर्वशी केसवानी की शादी बेंगलुरू में हुई। दीपिका पिछले कई दिनों से इसी शादी के लिए बेंगलुरू में रुकी हुई हैं। शादी के हर फंक्शन को दीपिका ने अटेंड किया और जमकर मस्ती भी कि। उनके साथ रणवीर भी वहीं मौजूद थे और दीपिका का साथ दे रहे थे। शादी में बीमार होने के बाद दीपिका के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। दीपिका ने शादी की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
View this post on InstagramA post shared by deepikapadukone.closet (@deepikapadukone.closet) on
दीपिका पादुकोण ने पहनी ये ड्रेस
दोस्त के शादी में दीपिका पादुकोण ने गोल्डल साड़ी पहनी जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। गोल्डल साड़ी में दीपिका को देख कई लोगों को उनके रिशेप्शन की याद आ गई। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' मे व्यस्त हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म तेजाब हमलों की पीड़िताओं पर आधारित है, इसके अलावा दीपिका अपने पति रणवीर के फिल्म '83' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications