रणवीर की साली ने बदला अपना इंस्टा अपडेट, अब नहीं रहे वो #Ladkiwale

मुंबई। इस साल की शाही शादियों में से एक रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी, इस शादी को लेकर दीपिका-रणवीर से जुड़ा हर इंसान बहुत ज्यादा उत्साहित था, चाहे वो दोनों खुद हो, या फिर दोनों के परिवार वाले या फिर दोनों के फैंस, हर किसी ने इस नए-नवेले जोड़े को झोली भर-भरकर दुआएं दी हैं लेकिन सबसे जुदा अंदाज दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण का दिखा।

रणवीर की साली ने बदला अपना इंस्टा अपडेट

रणवीर की साली ने बदला अपना इंस्टा अपडेट

प्रकाश पादुकोण की छोटी लाडली और गोल्फर खिलाड़ी अनीशा ने शादी की तस्वीरें और बातें तो लोगों से शेयर नहीं की लेकिन शादी के हिसाब से उन्होंने अपना इंस्ट्रागाम अपडेट किया है। शादी से पहले उन्होंने अपने प्रोफाइल में अपना सरनेम लिखा था #Ladkiwale और अब उन्होंने अपना सरनेम लिखा है #DeepVeerWale.

 दीपवीर के लिए आज बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी

दीपवीर के लिए आज बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी

आपको बता दें कि दीपवीर के लिए आज बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, जो कि दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण की ओर से आयोजित की गई है। दीप-वीर कल ही बेंगलुरू पहुंच चुके हैं। इसके बाद 28 तारीख को मुंबई में दीपवीर का रिसेप्शन होगा, जो कि रणवीर सिंह के घर-वालों की ओर से आयोजित होगा।

अभी हनीमून पर नहीं जाएंगे दीप-वीर

अभी हनीमून पर नहीं जाएंगे दीप-वीर

दो जगह रिसेप्शन देने के बाद दीप-वीर थोड़ा आराम करेंगे लेकिन हनीमून पर नहीं जाएंगे, क्योंकि रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' पर ध्यान देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन पर उनका पूरा फोकस हो।

'सिंबा' फिल्म रणवीर सिंह के लिए काफी महत्वपूर्ण

'सिंबा' फिल्म रणवीर सिंह के लिए काफी महत्वपूर्ण

'सिंबा' इस समय उनके करियर की बड़ी फिल्म है, ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले फिल्म को निपटाया जाए फिर हनीमून पर जाएं, वहीं दीपिका इन दिनों काम से दूर हैं और फ्री हैं और अपने जीवन के नए दौर को वो पूरी तरह से इंज्वाय कर रही हैं, उन्होंने पिछले एक साल से कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+