DeepVeer reception: बेंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन शुरू, रॉयल अंदाज आए नजर

बेंगलुरू। इटली के लेक कोमो में शाही शादी के बाद आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। आज उनका पहला रिसेप्‍शन बेंगलुरु के 'द लीला पैलेस' में आयोजित किया गया है। रिसेप्शन वेन्यू ने दीपिका-रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन

दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन

इस मौके पर दीपिका और रणवीर रॉयल लुक में नजर आएं। दीपिका ने कहा गोल्डन रंग की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी है तो वहीं रणवीर सिंह ने डार्क रंग के कॉलर बंद शेरवानी पहनी है। इस रिसेप्शन में उनके खास रिश्‍तेदार और दोस्‍त शामिल होंगे।

रॉयल अंदाज में आएं नजर

रॉयल अंदाज में आएं नजर

दीपिका और रणवीर इसके बाद मुंबई में भी 28 नवंबर के ग्रैंड हयात में एक खास रिसेप्‍शन देने वाले हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सितारे और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

 मां की गिफ्ट की साड़ी पहनी

मां की गिफ्ट की साड़ी पहनी

आज के रिसेप्शन में दीपिका ने उनकी मां की दी साड़ी को पहना है। उनकी मां उज्‍जवला ने ये साड़ी उन्हें गिफ्ट की है। वहीं रणवीर ने डिजाइनर रोहित बल की क्रिएशन पहनी हैं। पूरे आयोजन के लिए सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 तारीख को इटली में शादी की है। शादी के बाद दोनों ने मेहंदी, संगीत, कोंकणी शादी और आनंद कारज की तस्‍वीरें शेयर की हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+