Shocking! दीपिका पादुकोण ने नए साल में इंस्टा, फेसबुक और ट्विटर से डिलीट किए सारे पोस्ट, जानिए आखिर क्यों?

Shocking! दीपिका पादुकोण ने नए साल में इंस्टा, फेसबुक और ट्विटर से डिलीट किए सारे पोस्ट, जानिए आखिर क्यों?

Deepika Padukone Instagram, Facebook, Twitter Account: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के पहले दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से सबको चौंका दिया है। नए साल 2021 की शुरुआत से पहले दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) और इंस्टाग्राम (Instagram) के सभी पोस्ट डिलीट हो गए हैं। हालांकि इसको लेकर दीपिका पादुकोण की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। कई मीडिया रिपोर्ट में अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि दीपिका का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया हो। एक और कारण यह हो सकता है कि दीपिका ने नए साल में नए स्लेट के साथ 2021 में प्रवेश करना चाहती है। खैर इस बात में क्या सच्चाई है, ये तो केवल दीपिका पादुकोण ही स्पष्ट कर सकती हैं।

Recommended Video

    Deepika Padukone के अकाउंट्स हुए हैक ? Social Media पर नहीं दिख रहा एक भी Post । वनइंडिया हिंदी
    Deepika Padukone

    दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया पर र फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, ऐसे में उनके फैन्स के लिए ये एक शॉकिंग खबर है। अब ये सवाल सबके दिमाग में है कि उन्होंने ये पोस्ट खुद डिलीट किए हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है। हाल ही में, कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे फराह खान और विक्रांत मैसी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था।

    Deepika Padukone

    दीपिका पादुकोण के इंस्टा और ट्विचर पर बस एक डीपी लगी है, जिसमें अंग्रेजी मैग्जीन इंजिया टुडे की कवर फोटो लगी है। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर पर 27 मिलियन और फेसबुक पर भी उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं।

    Deepika Padukone

    वर्तमान में, दीपिका पादुकोण रणथंभौर में अपने पति रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं। दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म, 'महाभारत' और 'पठान' में नजर आने वाली हैं। वहीं प्रभास स्टारर फिल्म जिसका अभी टाइटल सामने नहीं आया है, उसमें भी काम करने वाली हैं। इसके अलावा वो एक फिल्म सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ करने वाली हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+