प्रिया प्रकाश वॉरियर के बाद दीपिका पादुकोण ने मारी आंख, लोग हुए फिदा , Viral हुआ Video
मुंबई। बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'छपाक ' के प्रमोशन में बिजी है, ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन उनकी चर्चा आज फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो की वजह से चर्चा में है, उसमें वो प्रिया प्रकाश वॉरियर को चैंलेज देती लग रही हैं, दरअसल, इस वीडियो में दीपिका प्रिया प्रकाश वॉरियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ रही हैं, उन्होंने इस वीडियो में प्रिया को भी टैग किया है, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग शेयर भी कर रहे हैं।
फिल्म 'छपाक '
हाल ही में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण कर रही हैं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में हैं, फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है, सिनेमाघरों में छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया
इससे पहले भी फिल्म का पहला लुक दीपिका ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। अपनी फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था कि 'एक ऐसा कैरेक्टर, जो हमेशा हमेशा मेरे साथ रहेगा.'।

फिल्म में दीपिका के को-स्टार विक्रांत मैसे हैं...
फिल्म में दीपिका के को-स्टार विक्रांत मैसे हैं। दीपिका इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यह शादी के बाद दीपिका की पहली फिल्म है, जिसका की उनके चाहने वाले बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
देखें प्रिया प्रकाश का Video












Click it and Unblock the Notifications