Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दीपिका की बेस्ट फ्रेंड ने खोला राज, कहा-होटलों से शैंपू की बोतलें चुराती थीं पादुकोण

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर और चाहने वाले हैं, जो उनकी हर पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर करते हैं। दीपिका को चाहने वाले उनके लिए कई भावुक मैसेस हर महीने करते हैं। दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी के बाद उनके साथ तमाम अनुभवों और तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ फिल्म पद्मावत में नजर आ चुके हैं।

कई लोग लिख चुके हैं पत्र

कई लोग लिख चुके हैं पत्र

दीपिका के लिए उनके पति रणवीर सिंह, मेघना गुलजार और इम्तियाज अली दिल छू लेने वाले पोस्ट उनकी वेबसाइट पर लिख चुके हैं। अब इस कड़ी में दीपिका की काफी करीबी दोस्त स्नेहा रामचंदर ने भावुक पोस्ट लिखा है। फ्रैंडशिप डे सप्ताह से पहले स्नेहा ने यह पोस्ट लिखकर दीपिका के साथ अपनी दोस्ती को याद किया है। रामचंदर ने इस पत्र में उन तमाम बातों का जिक्र किया है जो उन्हें दीपिका के बारे में अच्छी लगती है और जिसकी लिए वह उन्हें काफी पसंद करती हैं। दोनों के बीच करीबियों के बारे में भी उन्होंने इस पत्र में लिखा है।

वह लोगों की परवाह करती हैं

वह लोगों की परवाह करती हैं

स्नेहा अपने पत्र की शुरुआत में लिखती हैं कि दीपिका जिनका आंखें काफी दयालू हैं, उनकी आंखों की चमक आपको सोचने पर मजबूर करती हैं को वह आपकी परवाह करती हैं। दीपिका के साथ अपने लगाव के बारे में वह बताती हैं कि दीपिका ऐसी हैं जिनके साथ आप घंटों बात कर सकते हैं, यहां तक कि बिना बात किए भी एक दूसरे के साथ काफी खुशी से रह सकते हैं। इस पत्र में स्नेहा दीपिका की कमियों के बारे में भी लिखती हैं।

होटल से शैंपू की बोतल चुराती हैं

होटल से शैंपू की बोतल चुराती हैं

पत्र में स्नेहा लिखती हैं कि वह बहुत ज्यादा व्यवस्थित हैं, वह खुशी खुशी आपके घर को फिर से व्यवस्थित करके आपके रहने लायक बनाना पसंद करती हैं। आप किसी को जानते हैं जो चोरी करता है, मेरा मतलब चीजों को इकट्ठा करता है, छोटी-छोटी खूबसूरत बोतल, अपने पसंदीदा शैंपू की बोतल को होटल के कमरे से इकट्ठा करती हैं। जब वह सफर करती हैं तो होटल के कमरे में रखे शैंपू की बोतल जो उनकी पसंदीदा हैं उसे अपने पास रख लेती हैं क्योंकि उन्हें वह काफी पसंद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+