सरकार के चक्रव्यूह में फंस गया था दीप सिद्धू: एक्टर की मौत पर किसान नेता राकेश टिकैत
नई दिल्ली, 16 फरवरी। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत के बाद से हंगामा मचा हुआ है। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी, 2021 को लाल किले पर घटी घटना के बाद दीप सिद्धू का नाम सुर्खियों में आया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीप सिद्धू खुद गाड़ी चला रहे थे, उनके साथ उनकी दोस्त रीना भी थीं। हादसा इतना भयानक था कि दीप सिद्धू को कई गंभीर चोटें आईं जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। अब पंजाबी एक्टर की मौत पर किसान नेता राकेश टिकैत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस दुर्घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है।
Recommended Video

गौरतलब है कि दीप सिद्धू लाल किले पर तिरंगा हटाकर निशान साहिब फहराने के बाद हुई हिंसा से चर्चा में आए थे, इस मामले में उन पर भी आरोप लगे थे। हिंसा के बाद किसानों ने उन्हें बाहरी बताया था जबकि मामले में दीप की गिरफ्तारी भी हुई थी। सकड़ हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी दोस्त रीना के साथ दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। उनकी गाड़ी दिल्ली के पास कुंडली बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। किसान नेता राकेश टिकैत ने एक्टर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है। वो आज इस दुनिया में नहीं हैं उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है।
यह भी पढ़ें: हादसे के वक्त गाड़ी में दीप सिद्धू के साथ ही थीं उनकी गर्लफ्रेंड, एयरबैग की वजह से बच गई जान
लाल किला हिंसा और दीप सिद्धू पर बोलते हुए टिकैत ने कहा, 'दीप सिद्धू को तो सरकार लेकर गई थी। हमने बार-बार कहा है कि लाल किले पर झंडे के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। उस दिन एक खाली पाइप पर धार्मिक ध्वज को लहराया गया, जो सरकार की साजिश थी। जिससे किसान आंदोलन को बदनाम किया जा सके।' किसान नेता ने आगे कहा, यह सब दीप सिद्धू ने किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए किया, वो तो सरकार के चक्रव्यूह में फंस गए। हमारा लाल किले से कोई मतलब नहीं था, अगर हमें आंदोलन करने के लिए जाना होता तो हम संसद में जाते। बता दें कि 2019 के आम चुनाव के दौरान दीप सिद्धू ने राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने गुरदासपुर से भाजपा के प्रत्याशी सनी देओल के लिए प्रचार किया था।












Click it and Unblock the Notifications