दीनदयाल उपाध्‍याय ने कम वक्त में विचार को विकल्प बना दिया : पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जन्‍मशती पर आज उनके संदेश के प्रसार के लिए उनके कार्यों की एक सीरीज का विमोचन किया। दिल्‍ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।

Deendayal Upadhyaya: Narendra Modi launches complete work of the BJP ideologue at Vigyan Bhavan. नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जन्‍मशती पर आज उनके संदेश के प्रसार के लिए उनके कार्यों की एक सीरीज का विमोचन किया।

इंदौर टेस्‍ट: विराट कोहली ने एक ही साल में जड़ा कॅरियर का दूसरा दोहरा शतक

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्‍याय पर आधारित 'द कम्‍प्‍लीट वर्क्‍स ऑफ दीनदयाल उपाध्‍याय' के 15 संस्‍करण वाले संग्रह में उनके जीवन से जुड़ी यात्रा की त्रिवेणी है। मोदी ने कहा कि जीवन लंबा न होने के बावजूद दीनदयाल जी ने एक विचार को विकल्‍प बना दिया।

VIDEO: सुपरमैन की तरह फील्डिंग है इस क्रिकेट ऑलराउंडर की, देखिए

ये विषय भी हैं शामिल

पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के जीवन की घटनाओं के अलाव इसमें ताशकंद समझौता, 1965 का भारत-पाकिस्‍तान युद्ध और गोवा मुक्ति आदि विषयों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस संग्रह में जनसंघ के पूरे सफर पर भी प्रकाश डाला गया है।

भाजपा के सफर का दिया श्रेय

पीएम मोदी ने कहा कि कम वक्‍त में अगर एक राजनीतिक दल विपक्ष से लेकर विकल्‍प का सफर तय कर लेता है तो यह बड़ी बात है और इसका श्रेय पंडित दीनदयाल जी को जाता है। उन्‍होंने कहा कि मुझे तो उनके दर्शन करने तक का सौभाग्‍य नहीं मिला।

मौत संबंधी जानकारी भी है

इसके सेकंड लास्‍ट संस्‍करण में पंडित उपाध्‍याय के 1967 में जनसंघ ग‍ठन के तुरंत बाद हत्‍या संबंधी घटनाओं का भी जिक्र है। इसके साथ ही उनका जीवन दर्शन, उनके लेख आदि को भी जगह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+