Live News: योजना आयोग की जगह बनने वाले नए आयोग में होंगी तीन टीमें
दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
4:30 बजे। दिल्ली बलात्कार मामले में उबर कैब कंपनी को पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया। सुरक्षा उपायों में कमियों की वजह से यह नोटिस भेजा गया है।
4:15 बजे। वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक पीएम मोदी ने वर्ष 1992 से जारी योजना आयोग में बदलाव की जरूरत। नए आयोग के तहत तीन टीमें होंगी इन टीमों में पीएम, सीएम के साथ ही केंद्र और राज्य की यूनियन काउंसिल के मंत्री और ब्यूरोक्रेट्स शामिल होंगे।
4:00 बजे। मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की मीटिंग खत्म। पीआईबी के मुताबिक पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि योजना आयोग की जगह देश में एक नए आयोग की जरूरत।
3:30 बजे। कांग्रेस के साथ ही दूसरी पार्टियों ने पीएम के नीति आयोग को खारिज किया।
3:00 बजे। दिल्ली में कैब बलात्कार मामले में पुलिस का दावा फिलहाल कैब कंपनी उबर के पास सिर्फ एक ही लिंक है और वह है ड्राइवर के पास मौजूद स्मार्ट फोन एप जिसे ड्राइवर ने घटना के बाद अनइंस्टॉल कर दिया था।
2:50 बजे। आज टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द इयर' पोल का नतीजा आएगा। पोल में पीएम मोदी सबसे आगे चल रहे हैं।
2:35 बजे। मुलायम सिंह यादव के पोते के साथ अपनी बेटी राजलक्ष्मी की शादी का शगुन लेकर लालू प्रसाद यादव पहुंचे लखनऊ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना इस रिश्तेदारी से लालू-मुलायम को कोई फायदा नहीं होने वाला।
2:20 बजे। बलात्कार मामले पर गर्मायी राजनीति। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप। वहीं महिला आयोग की सदस्या बरखा सिंह ने कैब कंपनी को बैन करने की मांग की।
1:45 बजे। कैब में हुए बलात्कार मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने कहा अपराध से ज्यादा ध्यान इस बात पर लगाया जाना चाहिए कि आखिर अपराधी को सजा कितनी मिलेगी।
1:30 बजे। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में भी नई दिल्ली नहीं पहुंचे। बीजेपी ने कहा अगर तीनों मुख्यमंत्री आते तो देश में एक नया संदेश जाता।
12:30बजे। नई दिल्ली में पीएम मोदी की ओर से मुख्यमंत्रियों की जो बैठक बुलाई गई है, उसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं पहुंची हैं।
12:15 बजे। सेना का दावा उसके पास इस बात के पक्के सुबूत के उरी के साथ ही शुक्रवार को हुए तीन आतंकी हमलों में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ। सेना के मुताबिक जिस तरह से शुक्रवार को एक के बाद एक सारे वाकये हुए, उससे साफ है कि यह कोई साधारण घुसपैठ नहीं थी।
11:50 बजे। श्रीनगर में 15 कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने कहा वर्ष 2014 में अब तक करीब 100 आतंकियों को मारा जा चुका है। जबकि वर्ष 2013 में यह आंकड़ा 62 था। साहा ने इसके साथ ही उरी में शहीद हुए सेना के 9 जवानों की शहादत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि सेना हर पल नागरिकों की सुरक्षा में तैनात है और हमेशा रहेगी। शुक्रवार को 9 सैनिकों का जज्बा इसका साफ सुबूत है।
11: 35 बजे। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।
11:15 बजे। सेना को उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुए हैं।
11:00 बजे। रांची, झारखंड में आज शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार शुक्ला का अंतिम संस्कार। संकल्प शुक्रवार को उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे ।
10:45 बजे। टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर रविवार की सुबह भारत आये। दिल्ली पहुंचने पर उनके फैन्स का तांता लग गया। इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग में फेडरर पहली बार भारत की जमीन पर मैच खेलेंगे।
10:30 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के मौके पर भारतीय सशस्त्र बल की तारीफ की। उन्होंने देशवासियों से सुरक्षाबलों के कल्याण के लिए दान करने की अपील की। मोदी ने एक बयान में कहा, "मैं सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के अवसर पर आप सभी से उदारता के साथ हमारे सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए दान करने की अपील करता हूं, जो दिन-रात देश सेवा करते हैं।"
मोदी ने कहा, "हमारे सशस्त्र बल हर मौके पर आगे आए हैं और हर कर्तव्य देशभक्ति की भावना के साथ निभाया है। उनका नि:स्वार्थ समर्पण बेमिसाल है।"
10:12 बजे। हेगपिट तूफान ने फिलीपींस में दस्तक दे दी है। शक्तिशाली तूफान अपने साथ मूसलाधार बारिश एवं तेज हवाएं लेकर आया है।
10:06 बजे। दुरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर अनुराग रस्तोगी की सुबह आनंद विहार इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ। टक्कर के तुरंत बाद कार पेड़ से जा टकरायी। कार चला रहे 24 वर्षीय मनीष टंडन को भी गंभीर चोटें आयी हैं।
10 बजे। मध्य अमेरिका में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। मध्य अमेरिकी देश पनामा, कोस्टारिका और ग्वाटेमाला में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल की हानि होने की खबर नहीं है।
9:55 बजे। भारतीय वैज्ञानिकों को मिली एक और सफलता मिल है। वैज्ञानिकों ने नई सेटेलाइट जीसैट 16 लॉन्च कर दी है। खराब मौसम के कारण दो बार प्रक्षेपण टाले जाने के बाद भारत की नई कम्युनिकेशन सेटलाइट जीसैट 16 का रविवार तड़के फ्रेंच गुयाना के कौरु से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
9:45 बजे। मध्य प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, इंदौर में 11 डिग्री, ग्वालियर में नौ डिग्री तथा जबलपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 28.1 डिग्री तथा जबलपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
9:32 बजे। वारंगल में 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी कल हुई थी, जिसकी पुष्टि पुलिस ने आज सुबह की है।
9:00 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आज बैठक में बुलाया है। खबर है कि ममता बनर्जी बैठक में शामिल नहीं होंगी।
8:10 बजे। उमर अब्दुल्ला भी नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल नहीं होंगे।
7:30 बजे। गुड़गांव स्थित एक वित्त कंपनी से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक 25 वर्षीय महिला के साथ एक टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी। घटना शुक्रवार रात की है। महिला टैक्सी में दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके से तकरीबन रात 9.30 बजे घर वापस जाने के लिए बैठी थी।
7:15 बजे। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की गले की खराश का शनिवार को एक अस्पताल में नैदानिक परीक्षण कराया गया। उनकी नासाज तबीयत को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलें इस जांच के बाद दूर हो गई हैं।

7:00 बजे। बॉलीवुड लीजेंड दिलिप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें निमोनिया हुआ है। 91 वर्षीय दिलिप साहब हो लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके फेंफड़ों में इंफेक्शन भी हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications