बड़ी खबरें:खाप पंचायतें कानून और संविधान के खिलाफ: केंद्र सरकार
दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
प्रस्तुत हैं 11 दिसंबर की खबरें-
11: 30 बजे। भारत सरकार ने खाप पंचायतों को कानून, न्याय और संविधान के विरूद्ध बताया है। विधि एवं न्याय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और कई अन्य राज्यों में खाप पंचायतें या उनके जैसी अन्य संस्थाएं कानून और संविधान के खिलाफ हैं।
11: 00 बजे। हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में आज संयुक्त राष्ट्र एलान करेगा।
10: 05 बजे। दामाद को पीए रखने के लिए बिहार की मांझी सरकार ने नया फॉर्मूला निकाला। मुख्यमंत्री मांझी ने परिवार की नई परिभाषा गढ़ते हुए दामाद को परिवार का सदस्य नहीं माना है।
9:30 बजे। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नाथूराम गोडसे राष्ट्रभक्त था और गांधी जी ने भी राष्ट्र के लिए बहुत कुछ किया था।
8: 30 बजे। उबर कैब रेप मामले में आरोपी शिव कुमार यादव का ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी मिला है। आरोपी चालक को जिन दो एजेंटों ने बैंक से कर्ज दिलवाया था उन्होंने ही उसे फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस मुहैया करवाया था। पुलिस न् उस एजेंट को गिरफ्चार कर लिया है।
8: 00 बजे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 1975 की इमरजेंसी को टालने योग्य घटना बताया है। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।
7:30 बजे। आगरा में कथित धर्मांतरण के मुद्दे पर उठे विवाद के बीच गुरुवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने हंगामा किया। वहीं संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि आरएसएस से हमें प्रेरणा मिलती है और संघ महान संगठन है। आरएसएस बैकग्राउंड का होने पर मुझे गर्व है।
6: 30 बजे।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। अपने निजी सहायक के रूप में अपने दामाद की नियुक्ति को सही ठहराने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाल कर सत्ता का दुरुपयोग किया है.
5:45 बजे। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि उसने ऊबर कैब या किसी भी रेडियो टैक्सी सर्विस को बैन नहीं किया है, बल्कि 6 ऑथराइज्ड ऑपरेटरों के नाम जारी किए हैं।
5:40 बजे। इलाहाबाद में आशा कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर करछाना तहसील और थाने का गेट बंद कर सड़क को भी किया जाम।
5: 30 बजे। AMU के रजिस्ट्रार से जबरन इस्तीफा लेने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कुलपति से जवाब मांगा। अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।
5:18 बजे। गंगा प्रदूषण मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त। मुख्य न्यायमूर्ति की खंडपीठ ने दिन-प्रतिदिन निगरानी करने का आदेश दिया।
4:49 बजे। मुंबई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पद के योग्य नहीं हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट
4:25 बजे। आगरा में धर्मातरण के मामले को बेकार में मुद्दा बनाया गया है। आगरा मुद्दे की चर्चा आगरा में ही नहीं हो रही है लेकिन दिल्ली में इसकी बहस क्यों हो रही है-मुलायम सिंह यादव
4:15 बजे। धर्मांतरण मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव लोकसभा में बोल रहै है।
4:11 बजे। कैब रेप केस में ड्राइवर शिव कुमार यादव 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में।
3:33 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रुस के राष्ट्रपति साझा पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं।
3:28 बजे। भारत और रूस के बीच साइन हुए 16 समझौतों के तहत आर्म्ड फोर्सेज और न्यूक्लियर एनर्जी के साथ ही अहम मुद्दों डील हुई साइन।
3:20 बजे। लोकसभा में आगरा में हुए धर्म परिवर्तन मुद्दे पर चर्चा। कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य ने केंद्र सरकार पर देश और संविधान को बांटने का आरोप लगाया।
3:15 बजे। आगरा मुद्दे पर उत्तर प्रदेश माइनॉरिटी कमीशन ने कहा कि इस मुद्दे पर जो सही कार्रवाई होगी वह जरूर की जाएगी।
3:00 बजे। राज्यो ने केंद्र सरकार की ओर से तैयार जीएसटी के नए ड्राफ्ट का विरोध किया।
2:45 बजे। कोलकाता में टीएमसी के एक नेता और डिप्टी स्पीकर ने डॉक्टर को दी धमकी। कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया। टीएमसी विधायक ने डॉक्टर को डराते धमकाते हुए कहा, कि राज्य में वहीं सरकार हैं।
2:30 बजे। 12 दिसंबर को रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'लिंगा' की रिलीज पर खतरा। मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्देशक को 10 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश दिया।
2:15 बजे। गुजरात के जामनगर में चिकनगुनिया से परेशान महिला ने खुदकुशी की।
2:10 बजे। नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने वापस लिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता गोडसे देशभक्त थे।
2:00 बजे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में कहा कि उन्होंने बचपन से लेकर आज तक कभी झाड़ू नहीं उठाई और पीएम ने उन्हें स्वच्छ भारत के लिए नॉमिनेट कर दिया है।
01:57 बजे। शारदा यूनिवर्सिटी के एक शिक्षक ने की आत्महत्या। ग्रेटर नोएडा में स्थिति शारदा यूनिवर्सिटी के पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। सुसाइट नोट में शिक्षक ने आत्महत्या की वजह गृहक्लेश बताया।
01:42 बजे। धर्म परिवर्तन मामले की जांच को यूपी पुलिस ने डाले ताबड़तोड़ छापे, उत्तरप्रदेश पुलिस ने धर्म परिवर्तन मामले की जांच के लिए कई संगठनों के कार्यालयों पर छापा मारा।
01:18 बजे। श्रीनगर में एक लॉ यानी विधि की छात्रा पर तेजाब से हमले की खबर है। यह वारदात नौशेरा इलाके में स्थति लॉ कॉलेज के पास हुई है।
12:50 बजे। यूपी में चल रहे धर्म परिवर्तन मामले में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह हर नागरिक का अधिकार है कि वह अपना धर्म चुन सकता है, लेकिन कोई लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाना अपराध है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना हमेशा से संघ और बीजेपी का पॉलिटिकल अजेंडा रहा है।
12:40 बजे। बदायूं केस में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। 6 जनवरी को होगी अगली सुनवाई।
12:20 बजे। ऐडलेड टेस्ट में विराट कोहली ने बनाया शतक। तीसरे दिन के मैच में पहली पारी में विराट ने लगाया शतक।
12:10 बजे। स्पाइसजेट का देश के महत्वपूर्ण रूट्स पर अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले 100 पर्सेंट तक कम किराए का ऑफर।
11:51 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
11:38 बजे। आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता की तय तारीख से पहले सुनवाई की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई।
11:22 बजे। भाजपा दंगे कराना चाहती है-मायावती
11:16 बजे। देशभर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा-मायावती
11:07 बजे। धर्म परिवर्तन मामले को लेकर संसद के दोनों सदन में हंगामा।
11:00 बजे। बार मालिकों से वैरीफिकेशन के बदले घूस मांंगने के एवज में केरल के मंत्री केएम मनी के खिलाफ एफआईआर दायर।
10:45 बजे। बंदायूं रेप केस मामले में आज सीबीआई दाखिल कर सकती है क्लोजर रिपोर्ट दायर करेगी।
10:30 बजे। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने श्रीनगर के बादामी बाग कैंट जाकर शुक्रवार को उरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
10:20 बजे। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी के बयान पर मची हलचल के बाद अब इस मामले में एक नया मोड़ आने की संभावना बन रही है। बाबरी एक्शन कमेटी विवादित जमीन पर नमाज पढ़ने की इजाजत के लिए न्यायालय जाने की तैयारी में जुटी हुई है।
10:15 बजे। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.29 बजे 116.96 अंकों की गिरावट के साथ 27,714.14 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.80 अंकों की गिरावट केसाथ 8,320.85 पर कारोबार करते देखे गए। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 34.76 अंकों की गिरावट के साथ 27,796.34 पर खुला।
बजे।
10:10 बजे। राष्ट्रपति व्लादीमिर को आज गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा रूस, भारत का सबसे विश्वसनीय दोस्त और पुतिन का बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत होगा।
10:00 बजे। रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
9:55 बजे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे रेल, सड़क व हवाई यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप तो बढ़ेगा, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।
9:50 बजे। आज सदन में इंश्योरेंस बिल पेश होगा। जेडीयू, सीपीआईएम, टीएमसी और समाजवादी पार्टी ने इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई की सीमा बढ़ाने पर विरोध किया।
9:30 बजे। चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी क्वार्टर फाइनल में आज भारत और बेल्जियम का मुकाबला।
9:15 बजे। श्रीलंका की नौसेना ने 27 मछुआरों को रामेश्वरम में समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
9:00 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ट्वीट कर बधाई दी। मोदी ने लिखा प्रणब मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया।
8:30 बजे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। शीतलहर के कारण आने वाले एक-दो दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
7:32 बजे। एशिया के सबसे 'सेक्सी' पुरुष चुने गए ऋतिक रोशन
सुबह 7: 30 बजे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे, मोदी ने किया रशियन में ट्वीट
7:00 बजे। एडिलेड टेस्ट का 3rd Day LIVE: मुरली विजय ने ठोका पचासा देखे: लाइव-स्कोरकार्ड












Click it and Unblock the Notifications