रात को रिक्शा ड्राइवर ने पूछा मैडम सूटकेस में क्या है? तो भाग गए दोनों...
रिक्शावाले को दोनों की गतिविधि पर संदेह हुआ और जब सूटकेस के बारे में पूछताछ की गई तब तक दोनों युवक-युवती फरार हो चुके थे। जब सूटकेस खोला तो सब हक्काबक्का रह गए।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में युवक-युवती के सूटकेस से एक लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया है। दोनों युवक-युवती लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से सूटकेस रिक्शा में ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रिक्शावाले को दोनों की गतिविधि पर संदेह हुआ और जब सूटकेस के बारे में पूछताछ की गई तब तक दोनों युवक-युवती फरार हो चुके थे। जब सूटकेस खोला तो सब हक्काबक्का रह गए। सूटकेस में एक शख्स की लाश मिली। नागपुर में माटे चौक पर रात 2.30 बजे के करीब ये दोनों बड़ा बैग लेकर जा रहे थे।

दोनों युवक-युवती ने दुर्गानगर स्टैंड से रिक्शा पकड़ा और ड्राइवर को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए कहा लेकिन बैग काफी वजनदार होने की वजह से दोनों युवक-युवती को बैग उठाने में काफी तकलीफ हो रही थी और दोनों की गतिविधि रिक्शा ड्राइवर को संदिग्ध लगी। रिक्शा ड्राइवर ने जब दोनों से बैग के बारे में पूछताछ की तो दोनों वहां बैग छोड़कर फरार हो गए।


इस बारे में रिक्शाड्राइवर ने राणा प्रतापनगर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। तड़के तीन बजे के करीब पुलिस स्टेशन में बैग लाकर खोला गया तो बैग में से 35 से 40 वर्ष के शख्स की लाश मिली। ये दोनों युवक-युवती कौन हैं, शव किसका है, दोनों ने हत्या की है कि नहीं? इसकी पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications