टीवी सीरियल रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सर्वाधिक देखे जाने वाला धारावाहिक बना
नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण को कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित करने का फैसला लिया गया था। इस धारावाहिक को टीवी पर दोबार प्रसारित किए जाने के बाद इसने व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण दुनिया में सर्वाधिक देखे जाने वाला टीवी सीरियल बन गया है। इस बात की जानकारी खुद डीडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए दी गई है। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण को लोगों ने जमकर सराहा और करोड़ों की संख्या में लोगों ने इसे टीवी पर देखा।

7.7 करोड़ लोगों ने देखा रामायण
16 अप्रैल को रामायण को दुनिया में सर्वाधिक लोगों द्वारा टीवी पर देखा गया। इस दिन कुल 7.7 करोड़ लोगों ने रामायण को टीवी पर देखा। बता दें कि रामायण धारावाहिक हिंदी ग्रंथ रामायण पर आधारित है, जिसमे भगवान राम के जीवन यात्रा को दिखाया गया है। इस धाराविक में भगवान राम के बचपन से लेकर, वनवास, रावण के वध तक की यात्रा को दिखाया गया है। किस तरह से भगवान रावण का वध करके सीता माता को लेकर वापस अयोध्या लौटते हैं, इस खूबसूरत यात्रा को इस टीवी सीरियल के माध्यम से दिखाया गया है।

सारे रिकॉर्ड तोड़े
रामायण टीवी सीरियल के कुल 78 एपिसोड हैं, जिसे रामानंद सागर ने वाल्मिकी रामायण और तुलसीदार द्वारा रामचरित मानस के आधार पर बनाया था। इस सीरियल को 28 मार्च से दोबारा टीवी पर प्रसारित किया गया था। दरअसल लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में लोग रामायण को दिखाए जाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद इसे पुन: टीवी पर प्रसारित करने का फैसला लिया गया। जब पहली बार रामायण को टीवी पर प्रसारित किया गया था तो इसने लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, ठीक उसी तरह से दूसरी बार के प्रसारण में भी इस सीरियल ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था नाम
बता दें कि रामायण टीवी सीरियल को पहली बार 25 जनवरी 1987 को टीवी पर प्रसारित किया गया था जोकि एक वर्ष से भी अधिक समय तक चला और इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को टीवी पर प्रसारित किया। इस सीरियल को हर रविवार को सुबह 9.30 बजे प्रसारित किया जाता था। जून 2003 तक रामायण सीरियल का नाम पौराणिक धारावाहिक के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिक के तौर रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था।












Click it and Unblock the Notifications