स्वाति मालीवाल ने फिर मारा स्पा सेंटर पर छापा, अंदर चल रहा था ये 'गंदा खेल'
'अमेजिंग स्पा' नामक इस मसाज पार्लर पर जैसे ही छापेमारी हुई, हड़कंप मच गया।
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल दिल्ली महिला आयोग की टीम ने राजधानी के तिलक नगर इलाके में स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आयोग के हेल्पलाइन नंबर 181 पर किसी अंजान शख्स ने फोन कर सूचना दी कि कोरोना महामारी के बावजूद तिलक नगर में कई स्पा सेंटर चल रहे हैं। शख्स ने यह भी बताया कि इन स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया।

मौके से इस्तेमाल किए हुए कॉन्डम बरामद
स्वाति मालीवाल ने अपनी टीम और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर तिलक नगर इलाके में चल रहे 'अमेजिंग स्पा' नामक मसाज पार्लर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से इस्तेमाल किए हुए कई कॉन्डम बरामद हुए। महिला आयोग की टीम ने रिसेप्शनिस्ट से स्पा सेंटर के मालिक को फोन करने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही उसे छापेमारी की जानकारी मिली, उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

'मामले में पुलिस क्यों अनजान है'
मामले की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने बताया, 'तिलक नगर में हमने सोमवार देर रात पुलिस के साथ स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जहां एक तरफ केंद्र सरकार की गाइडलाइंस स्पा खुलने पर प्रतिबंध लगाती हैं, वहीं दिल्ली पुलिस और MCD की नाक के नीचे धड़ल्ले से स्पा में देह व्यापार फिर शुरू हो गया है। FIR दर्ज करवाई है, पुलिस क्यों अनजान है?'

सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, स्पा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया और मौके पर मिले ग्राहकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों के बयान भी दर्ज किए हैं। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के अन्य स्पा सेंटर मालिकों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications