पांडवनगर किशोरी किडनैप अटेंप्ट केस : DCW Chief Swati Maliwal ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा
दिल्ली में एक और जघन्य वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया। पांडव नगर इलाके में एक लड़की के अपहरण की कोशिश हुई। मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी किया।

DCW Chief Swati Maliwal ने दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक लड़की के अपहरण की कोशिश के मामले का संज्ञान लिया है। महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने पुलिस से मामले में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी, गिरफ्तार आरोपियों के विवरण मांगे हैं।
48 घंटे के भीतर मांगा जवाब
स्वाति मालीवाल ने पुलिस से जानना चाहा है कि क्या पांडवनगर इलाके की पीड़िता को पर्याप्त सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। उन्होंने नोटिस में ये भी लिखा है कि पुलिस ने पांडव नगर किडनैपिंग अटेंप्ट मामले में क्या कार्रवाई की है, इस संबंध में दिल्ली पुलिस महिला आयोग को डिटेल एक्शन टेकेन रिपोर्ट मुहैया कराए। महिला आयोग प्रमुख ने 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।
एसिड अटैक की धमकी दी
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ईस्ट दिल्ली से कहा है कि पांडव नगर में 19 वर्षीय किशोरी के अपहरण की कोशिश जघन्य अपराध है। महिला आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और रिपोर्ट्स में एसिड अटैक की धमकी के आरोप भी सामने आए हैं।
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मालीवाल ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तमाम जानकारी 6 जनवरी की दोपहर तीन बजे तक मुहैया कराए। बता दें कि पांडवनगर मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजने से पहले डीसीडब्लू प्रमुख मालीवाल ने चिंता जताई और सवाल किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध कब तक चलेंगे ?












Click it and Unblock the Notifications