शेयर बाजार में लगता है दाऊद इब्राहिम का पैसा!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्टवांटेड भगोड़ा अपराधी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के लिए अब सिर्फ ड्रग माफिया नहीं रह गया है। रॉ (RAW) के भूतपूर्व चीफ सीडी सहाया ने वनइंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि दाऊद ने अब अपनी इमेज बदल ली है और पाकिस्तान के लिए वो खासा महत्वपूर्ण बन गया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पाकिस्तान के लिए आतंकी संगठनों को ही नहीं बल्कि स्टॉक मार्केट में भी अपना पैसा लगाने लगा है। और स्टॉक मार्केट का बिग शॉट बन गया है। सीधे शब्दों में कहें तो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, आतंकी संगठनों और सट्टा बाजार तक को फंडिंग करने वाला अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अपना पैसा शेयर मार्केट में लगा रहा है। खुफिया एजेंसियों की जांच में पता चला है कि दाऊद ने कराची और भारत स्टॉक मार्केट में करीब 3 हजार 500 करोड़ रुपये लगाए हुए हैं।
स्टॉक मार्केट में कर रहा है ट्रेडिंग
दाऊद इब्राहिम के एक करीब ने 2008 में पूछताछ के दौरान बताया था कि 1993 मुंबई ब्लास्ट का मुख्य सूत्रधार दाऊद इब्राहिम कराची के स्टॉक मार्केट का बड़ा प्लेयर बन गया है। दाऊद का गुर्गा 52 वर्षीय करीमुल्लाह खान ने पुलिस को बताया था कि दाऊद वर्ष 2005 से कराची के स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट कर रहा है।
छानबीन में खुफिया एजेंसियों ने पाया भी कि दाऊद का अकेले कराची स्टॉक मार्केट में 3000 करोड़ का इंवेस्टमेंट हैं। इसके अलावा 1 हजार 500 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट भारतीय स्टॉक मार्केट में अलग-अलग नाम से है। इस बात को आईबी भी मान चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications