सनसनीखेज खुलासा: दिल्‍ली में दहशत फैलाने के लिए D-कंपनी ने तैयार किया टेरर नेटवर्क

इस बात का खुलासा जुनैद चौधरी ने की है। आपको बता दें कि जुनैद चौधरी छोटा शकील का खास गुर्गा है और उसे गुरुवार की रात पूर्वी दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया था।

नई दिल्‍ली। आतंक का सिंडकेट चलाने वाला अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नजर एक बार फिर राजधानी दिल्‍ली पर है। इसकी आहट साफ तौर पर दिख रही है और इस सुगबुगाहट से पुलिस महकमा भी हलकान है। जी हां दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड और डी कंपनी में नंबर 2 छोटा शकील दिल्‍ली में बदमाशों की एक फौज खड़ी करना चाहता है। उसका मकसद दिल्‍ली में दहशत का माहौल पैदा करना है।

सनसनीखेज खुलासा: दिल्‍ली में दहशत फैलाने के लिए D-कंपनी ने तैयार किया टेरर नेटवर्क

इस बात का खुलासा जुनैद चौधरी ने की है। आपको बता दें कि जुनैद चौधरी छोटा शकील का खास गुर्गा है और उसे गुरुवार की रात पूर्वी दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया था। जुनैद पर अलग-अलग थानों में कई तरह के केस दर्ज हैं। जुनैद ने पूछताछ में खुलासा किया कि शकील ने उसे इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह को मारने की सुपारी दी थी, जिसके लिए उसे हवाला के जरिए पैसे भिजवाए थे। स्पेशल सेल ने जुनैद के पास से हथियार भी बरामद किया है। इसे जरूर पढ़ें- Dawood's Biography: दाऊद इब्राहिम की लाइफ हिस्ट्री

पिछले साल भी गिरफ्तार हुआ था जुनैद

चौधरी को पिछले साल छोटा शकील द्वारा भेजे गए हवाला पैसे और हथियार के साथ 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 4 महीने बाद ही वह जमानत पर छूट गया। ये लोग उस समय हिंदू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणी की हत्या की योजना बना रहे थे। चौधरी ने फिर से शकील से संपर्क किया लेकिन बाद में जमानत रद्द होने के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। बाद में वह दोबारा जमानत पर रिहा हुआ और एक बार फिर शकील के संपर्क में आया। फिलहाल अभी उससे पूछताछ जारी है।

जुनैद ने किए अहम खुलासे

जुनैद ने बताया कि छोटा शकील दिल्‍ली में दहशत फैलाने के लिए खूंखार अपराधियों की एक नई फौज खड़ी की है। उसने बताया कि डी कंपनी का प्लान दिल्ली-एनसीआर में धार्मिक लोगों को निशाना बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+