दुनिया का सबसे अमीर गैंगस्टर है दाऊद इब्राहिम! करोड़ों नहीं, अरबों-खरबों में है संपत्ति, जानें क्या है बिजनेस
Dawood Ibrahim Net Worth: अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो फिलहाल पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है। मुंबई पुलिस दाऊद इब्राहिम के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में उसके रिश्तेदारों अलीशाह पारकर और साजिद वागले से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जनवरी 2023 में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बताया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दूसरी बार शादी करने के बाद कराची में रहता है। इसके बाद से दाऊद इब्राहिम अपनी संपत्तियों और बिजनेस को लेकर सुर्खियों में है।

कई देशों में फैला है दाऊद इब्राहिम का कारोबार
- दाऊद इब्राहिम का कारोबार कई देशों में फैला है। दाऊद इब्राहिम ने 50 से अधिक देशों में निवेश किया है। दाऊद इब्राहिम का कारोबार यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में फैले एक दर्जन से ज्यादा देशों में है।
- दाऊद इब्राहिम का कारोबार अभी भी सबसे ज्यादा भारत में है। भारत के अलावा उसका कोरोबार पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, जर्मनी, तुर्की, फ्रांस, स्पेन, मोरक्को, साइप्रस, यूएई और दक्षिण अफ्रीका तक फैला है।

क्या है दाऊद इब्राहिम का बिजनेस?
- कई देशों की कड़ी निगरानी के बाद भी दाऊद इब्राहिम का अवैध कारोबार चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि दाऊद इब्राहिम की कमाई का 40 प्रतिशत तक हिस्सा अभी भी भारत से आता है।
- भारत में दाऊद इब्राहिम का मुख्य कारोबार नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) जारी करने का है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी में उसके कारोबार को काफी नुकसान हुआ।
- दाऊद इब्राहिम का दक्षिण अफ्रीका में हीरों का अवैध कारोबार है। कहा जाता है कि दक्षिण अफ्रीका से खनन किए गए अधिकांश हीरे काटने और चमकाने के लिए भारत आते हैं। हालांकि दाऊद का करीबी सहयोगी छोटा शकील ने अपने हीरों के कारोबार को दुबई से समेट लिया है।
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छोटा शकील भारत में दाऊद का अपराध सिंडिकेट चलाता है। छोटा शकील को दक्षिण अफ्रीका में रहमत के नाम जाना जाता है।

कितनी है दाऊद इब्राहिम संपत्ति?
- फोर्ब्स मैगजीन 2015 के रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की कुल संपत्ति 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारतीय रुपये में ये आंकड़ा करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों-खरबों में है। 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर भारतीय रुपये में 5 खरब, 56 अरब, 33 करोड़ है।
- फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम अब तक के सबसे अमीर गैंगस्टरों में से एक है। अकेले ब्रिटेन में दाऊद इब्राहिम के पास 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications