VIDEO: PMO स्टाफ की बेटियों ने PM मोदी को बांधी राखी, सभी को तिरंगे का दिया गिफ्ट, मनाया हर घर तिरंगा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। छोटी-छोटी बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी।
नई दिल्ली, 11 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। छोटी-छोटी बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी बच्चियों को एक-एक तिरंगा भेंट किया। हर घर तिरंगा अभियान को अनोखे अंदाज में मनाने को कहा है।

pmo ने शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी का यह रक्षाबंधन बेहद खास है। उन्होंने पीएमओ में काम करने वाले सफाईकर्मी, चपरासी, माली, ड्राइवर समेत कर्मचारियों के बेटियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। पीएमओ ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें लड़कियां प्रधानमंत्री की कलाई पर खूबसूरत राखी बांधती नजर आ रही हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि इन युवतियों के साथ रक्षा बंधन बेहद ही खास है। वहीं इस अवसर पर पीएम मोदी ने सभी को ट्वीट कर बधाई दी है। रक्षाबंधन श्रावण मास में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

हर घर तिरंगा अभियान किया सेलिब्रेट
रक्षाबंधन के बाद पीएम मोदी ने अपने आवास पर हर घर तिरंगा अभियान को सेलिब्रेट किया। उन्होंने सभी बच्चियों को हर घर तिरंगा अभियान को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए एक-एक तिरंगा भेंट किया।

सावन का पूर्णिमा आज
सावन का महीना त्योहारों की शुरुआत का महीना कहा जाता है, सावन का समापन भाई-बहन के पवित्र प्रेम के त्योहार 'रक्षा बंधन' से होती है,जो कि आज है। ये त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

विश्वास और प्रेम का त्योहार है राखी
बता दें कि राखी त्योहार है विश्वास का, प्रेम का, वचन का और हर पल साथ निभाने का। बहनें अपने भाई की कलाई पर केवल राखी का धागा नहीं बांधती हैं बल्कि इसके साथ वो अपना भरोसा और प्रेम अपने भाई के प्रति व्यक्त करती हैं और बदले में भाई उसकी हर परस्थिति में रक्षा करने का वचन देता है।
यह भी पढ़ें- Rakshabandhan 2022: 'भाईजान' से लेकर 'देसी गर्ल' तक.. पूरे रीति-रिवाज से रक्षाबंधन मनाते हैं ये सितारे












Click it and Unblock the Notifications