Rakshabandhan 2022: 'भाईजान' से लेकर 'देसी गर्ल' तक.. पूरे रीति-रिवाज से रक्षाबंधन मनाते हैं ये सितारे

फैंस के साथ-साथ आज उनके पसंदीदा सितारे भी धूम-धाम से रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। कार्तिक-क्रितिका से लेकर प्रियंका सिद्धार्थ तक.. सलमान खान से लेकर रिद्धिमा रणबीर तक.. फैंस के पसंदीदा भाई-बहनों की ये जोड़ी फेमस है।

मुंबई, 11 अगस्त: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का पावन त्योहार है। भाई-बहन का ये त्योहार उनके खास बॉन्ड को भी दिखाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक.. इस त्योहार को अच्छी तरीके से मना रहे हैं। बी-टाउन में आज फैंस के पसंदीदा सितारे बड़े जोरो-शोरों से इस त्योहार को मना रहे हैं। इंडस्ट्री में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं, जो खूब मशहूर हैं। ऐसे में आज का दिन फैंस के साथ-साथ इन सेलेब्स के लिए भी बेहद खास है और ये खास तरीके से इसे मना भी रहे हैं। चलिये रक्षाबंधन के इस मौके पर एक नजर डालते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी पर...

सलमान खान

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान सोहेल, अरबाज आयुष और अपने भतीजों के साथ इस त्योहार का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान और उनके भाईयों, भतीजों की ये तस्वीर इस बात का सबूत है कि भाईजान ने कितनी अच्छी तरह इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है। सलमान खान की दो बहनें हैं, अलविरा और अर्पिता, जो हर साल अपने भाई को राखी बांधती हैं।

रिद्धिमा-रणबीर

रिद्धिमा-रणबीर

रिद्धिमा कपूर भले ही ज्यादा लाइमलाइट में ना रहती हों, फिर भी अपने भाई रणबीर को लेकर वे कैमरे के सामने आ ही जाती हैं। बीते साल रिद्धिमा से भाई रणबीर संग अपने स्ट्रॉन्ग बॉन्ड पर बात कही थी। उन्होंने ये भी बताया कि वे अपने भाई के कितनी क्लोज हैं। रक्षाबंधन के इस मौके पर भाई-बहन की इस प्यारी सी तस्वीर पर नजर डालिये।

प्रियंका-सिद्धार्थ

प्रियंका-सिद्धार्थ

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल खुलासा किया था कि कितने समय बाद वे अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ पेशे से शेफ हैं। पुणे में उनका रेस्टोरेंट है और वे अपनी बहन और मां के साथ मिलकर फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं।

कार्तिक-क्रितिका

कार्तिक-क्रितिका

कार्तिक आर्यन अपनी बहन क्रितिका के कितने क्लोज हैं, इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी वीडियोज हैं। हर साल कार्तिक अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं, जो फैंस को खूब पसंद भी आती हैं। क्रितिका के मेडकल स्कूल की पढ़ाई खत्म करने पर कार्तिक ने बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। कार्तिक ने लिखा था कि जब बहन डॉक्टर हो तो रक्षा की जिम्मेदारी भी उसकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+