ईशा अंबानी को कड़ी टक्कर दे रही है बिड़ला ग्रुप की ये बेटी, फैशन और स्टाइल के मामले में भी है उनसे बहुत आगे

फैशन और स्टाइल के मामले में इन दिनों मुकेश अंबानी की बेटी इशा अंबानी के काफी चर्चे हैं। अक्सर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ फैशन पार्टियों में देखा गया है। लेकिन एक और ऐसा स्टार किड है जो इन सभी में इशा को कड़ी टक्कर दे रही है। इस लड़की का नाम है आनन्या बिड़ला।

नई दिल्ली। फैशन और स्टाइल के मामले में इन दिनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के काफी चर्चे हैं। अक्सर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ फैशन पार्टियों में देखा गया है। लेकिन एक और ऐसा स्टार किड है जो इन सभी में ईशा को कड़ी टक्कर दे रही है। इस लड़की का नाम देश के यूथ आइकन्स में जाना जाता है। एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी होने के साथ-साथ ये खुद भी बहुत टैलेंटेड हैं। आनन्या बिड़ला जानी-मानी कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं।

Ananya Birla

कई गाने कर चुकी हैं रिलीज

कई गाने कर चुकी हैं रिलीज

आनन्या बिड़ला मुंबई की पेज 3 पार्टियों में जाना-माना नाम हैं। पेशे से उद्यमी आनन्या को संगीत में भी रूचि है। आनन्या गिटार और संतूर बजा लेती हैं। अभी कर वो अपने कई गाने रिलीज भी कर चुकी हैं। आनन्या ने फैशन वीक में परफॉर्मेंस भी दी है।

17 साल की उम्र में शुरू की थी कंपनी

17 साल की उम्र में शुरू की थी कंपनी

बिजनेस के माहौल में पली-बढ़ीं आनन्या ने 17 साल की उम्र में ही अपने खुद की कंपनी खोल ली थी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए ऐसी कंपनी बनाई जिससे उन्हें अधिक फायदा मिले। वो स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस नाम की कंपनी की मालकिन हैं जो ग्रामीण महिलाओं को छोटे लोन देती है। उनकी इस कंपनी को बेस्ट स्टार्टअप का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

कई कंपनियों की हैं को-फाउंडर

कई कंपनियों की हैं को-फाउंडर

इसके अलावा वो एमपॉवर और एसोचैम की को-फाउंडर भी हैं। उनकी एक इ-कॉमर्स कंपनी क्यूरोक्रेट भी है। 22 साल की आनन्या ने इतनी कम उम्र में ही काफी कुछ अचीव कर लिया है।

फैशन के मामले में सभी को देती हैं टक्कर

फैशन के मामले में सभी को देती हैं टक्कर

आनन्या फिल्मी पार्टियों में भी अक्सर दिखती रहती हैं। हाल ही में भारत आईं ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस हेल बेरी के साथ भी आनन्या की तस्वीरें आईं थीं। फैशन के मामले में भी वो सभी स्टार किड्स और अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+