बेटी ने माता-पिता को गिफ्ट की लाइफ साइज पोट्रेट, फोटो देख इमोशनल हुए पेरेंन्ट्स, देखें Video
बेटी ने माता-पिता को गिफ्ट की लाइफ साइज पोट्रेट, फोटो देख इमोशनल हुए पेरेंन्ट्स, देखें Video

बेटी का अपने माता-पिता के साथ रिश्ता बहुत ही खास और अलग होता है। हल लड़की के पिता ना केवल अपननी बेटी की रक्षा करते है बल्कि उसको हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। वहीं बेटी मां की सबसे अच्छी दोस्त बना जाती है। मां के साथ बेटियां अनोखा बंधन शेयर करती है। मां और बेटी का रिश्ता अनमोल होता है। हाल ही में एक बेटी ने अपने माता-पिता को उनके साइज से भी बड़ी फोटो गिफ्ट की है। जिसे देखकर उनके माता-पिता इमोशनल हो गए। वहीं इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स जिसे देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बेटी बड़ा सा गिफ्ट अपना बताकर उसे खोलने में मां-बाप की मदद मांगती है
वीडियो में बेटी व्हाइट कवर से ढके हुुए लंबे से प्रोट्रेट को खोलती हुई नजर आ रही है। जिसे टेप और कवर में लपेटा गया है। बेटी अपने माता-पिता को बताती है कि उसे पैकेज किसी से गिफ्ट में मिला है। एक जगह जब वो कवर खोलते हुए थक जाती है तो अपने पिता से इसे खोलने में मदद करने के लिए भी कहती है।

पेंटिंग देखकर पापा हो जाते हैं अचंभित और मां इमोशनल
पापा और बेटी आखिरकार पैकेजिंग को हटाने में सफल हो जाते हैं। जैसे ही पिता ने पूरा कवर खोला बड़े से फोटो को देखकर वे चकित रह गए। मां तभी आती है और रंगीन पेंटिंग को देखकर अचंभित हो जाती है और इमोशनल होकर बड़ी ही प्यारी सी प्रतिक्रिया देती है।
बेटी ने वीडियो शेयर कर मां बाप के लिए ये प्यारी बात
वीडियो को श्रीलक्ष्मी नाम की इस बेटी ने शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए श्रीलक्ष्मी ने लिखा "मेरे लिए भगवान केवल मेरे माता-पिता के रूप में मौजूद हैं। @papervapors को लाख-लाख धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपने माता-पिता को जीवन जैसा चित्र उपहार में देने के विजन में मदद की। यह वैसा कुछ नहीं है जैसा मैंने उम्मीद की थी, यह उससे भी कहीं बहुत अच्छा है। श्रीलक्ष्मी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज और 3.6 लाख लाइक्स मिल चुके हैं
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications