फेसबुक डेटा लीक: जुकरबर्ग ने अमेरिकी सीनेट में मानी गलती, बीजेपी ने कहा, राहुल गांधी मांगे देश से माफी
कैम्ब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारी रहे क्रिस्टोफर विली ने डेटा लीक से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि भारत में रहकर उन्होंने काफी काम किया और उसका यहां ऑफिस भी था।
नई दिल्ली। फेसबुक डेटा लीक मामला अभी शांत नहीं हुआ है। मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस में पेश होकर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका और चुनाव में हस्तक्षेप की बात को कबूली और माफी मांग ली जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला किया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि अब जब कैम्ब्रिज एनालिटिका के चुनावों में दखल देने की बात सच साबित हो गई है और फेसबुक ने माफी मांग ली है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और वादा करना चाहिए कि वह भारतीय वोटर्स को प्रभावित नहीं करेंगे और समाज को बांटने की कोशिश नहीं करेंगे।

जुकरबर्ग ने ये कहा
पिछले 2 महीने से लाखों फेसबुक यूज़र्स और राजनेताओं की आलोचना झेल रहे फेसबुक के सीओ मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिकी सीनेट के सामने माफी मांग ली है। अपनी गलती स्वीकारते हुए जुकरबर्ग बोले, मैं मानता हूं कि जो हुआ उसके लिए सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं लेकिन यकीन मानिए मैं अपनी टीम के साथ मिलकर इस पर काम कर रहा हूं और मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि भारत और अन्य देशों में होने वाले चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो। जुकरबर्ग ने कहा, कि कंपनी हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि जो गलती हुई वो दोबारा न दोहराई जाए।

कांग्रेस का आया था नाम
गौरतलब है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारी रहे क्रिस्टोफर विली ने डेटा लीक से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि भारत में रहकर उन्होंने काफी काम किया और उसका यहां ऑफिस भी था। विली ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स कमिटी के सामने यह बयान दिया था। बयान देते हुए विली ने कैम्ब्रिज एनालिटिक के साथ काम करने वाली पार्टियों का नाम लेते हुए भारत की कांग्रेस पार्टी का भी नाम लिया।

क्या है कैम्ब्रिज एनालिटिका?
केम्ब्रिज एनालिटिका एक प्राइवेट कंपनी है। ये डेटा माइनिंग और डेटा एनालिसिस का काम करती है। इनके सहारे यूके के लंदन की ये कंपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में राजनीतिक पार्टियों की मदद करती है। कंपनी से जुड़े एक कर्मचारी क्रिस्टोफर ने नैतिकता को आधार बनाते हुए ये जानकारी सार्वजनिक की कि केम्ब्रिज एनालिटिका ने चुनावों को प्रभावित करने और ट्रंप को फायदा पहुंचाने के लिए 50 लाख यूज़र्स के डेटा का ग़लत इस्तेमाल किया।
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications