मध्यप्रदेश या बिहार? कहां का रहने वाला है मोहम्मद रिजवी, PM मोदी को गाली देने के आरोप में किया गया है गिरफ्तार
Darbhanga PM Modi Gali: बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मोहम्मद रिज़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
वायरल वीडियो और शिकायत के बाद पुलिस ने रफीक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। हालांकि सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि आरोपी बीजेपी का सदस्य है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि वायरल दावे की असलियत क्या है और पूरा मामला कैसे सामने आया।

जानिए वायरल दावे की सच्चाई?
बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक मोहम्मद रिज़वी(Mohammad Rizvi) को लेकर सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है कि वे बीजेपी के सदस्य हैं और उन्होंने जानबूझकर कांग्रेस मंच से पीएम मोदी को गाली दी, वह सही नहीं है। वायरल पोस्ट में उनके बीजेपी नेताओं के साथ फोटो भी दिखाए गए थे, लेकिन वास्तविकता अलग है।
दरअसल, जिस युवक को दरभंगा में गिरफ्तार किया गया, वह स्थानीय निवासी है और बीजेपी का सदस्य नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता का है, जिनका भी नाम मोहम्मद रिज़वी है। उनका दरभंगा के मामले से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावे में भ्रम है और लोगों को इस वायरल जानकारी को सच मानने से बचना चाहिए।
दरभंगा का रहने वाला है मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा
दरभंगा पुलिस ने 27 अगस्त 2025 को महागठबंधन के नेताओं द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा दरभंगा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने सिमरी थाना में महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ आवेदन दर्ज कराया।
सिमरी थाना में दर्ज FIR संख्या 243/25 (दिनांक 28/08/25) में धारा 196/296/152/353(2)/356(1)/356(2)/3(5) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की जांच के क्रम में वीडियो के आधार पर अपशब्द बोलने वाले मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा (उम्र 20 वर्ष, पिता मोहम्मद अनीस, निवासी भपूरा वार्ड नंबर 1, थाना सिंघवारा, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें PM Modi पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार से दिल्ली तक गरमाई राजनीति, शाह बोले-जितनी गाली दोगे, उतना खिलेगा कमल
पीएम मोदी पर गाली मामले पर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के मामले ने बिहार की सियासत में तहलका मचा दिया है। इस विवाद के बाद बीजेपी कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतर आए और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कुर्जी हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए। सदाकत आश्रम के पास बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मार-पीट शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल और गर्मा गया, और लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे।
ये भी पढ़ें Bihar Election: नीतीश या तेजस्वी-बिहार की जनता किसे बनाएगी अगला CM? चुनावी सर्वे में सामने आया पब्लिक का मूड












Click it and Unblock the Notifications