Bihar Election: नीतीश या तेजस्वी-बिहार की जनता किसे बनाएगी अगला CM? चुनावी सर्वे में सामने आया पब्लिक का मूड
Bihar Election 2025 (JVC survey): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। इसी बीच JVC सर्वे ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। सर्वे के मुताबिक इस बार बिहार की लड़ाई में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। बिहार की 245 सीटों में से NDA को 136 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को सिर्फ 75 सीटों पर सिमटने की संभावना जताई गई है।
JVC सर्वे में जनता से पूछा गया कि वे बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं? सर्वे तेजस्वी यादव सबसे आगे हैं, करीब 30% लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। नीतीश कुमार पर अब भी भरोसा कायम है, 23% लोग चाहते हैं कि वे एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें। चौंकाने वाला नाम जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर (PK) का रहा। सर्वे में 14% लोगों ने कहा कि वे बिहार की सत्ता PK के हाथों में देखना चाहते हैं।

वहीं चिराग पासवान और सम्राट चौधरी को बराबर समर्थन मिला है, दोनों को 9-9% लोगों ने सीएम पद के लिए चुना। भाजपा से किसी और नेता को सीएम बनाने का समर्थन 5% मतदाताओं ने किया। जबकि 10% लोगों का मानना है कि महागठबंधन से कोई और नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले।
अगर महागठबंधन जीतता है तो मुख्यमंत्री कौन बने? इस सवाल के जवाब में 45.9% लोगों ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की बात कही है। वहीं 36.9% लोगों ने कहा है कि सहयोगी दल जिसको भी सीएम बनाए वो सही होगा। 17.2 फीसदी लोगों का मानना है कि लालू परिवार से कोई नेता बिहार का सीएम नहीं होना चाहिए।
कुल मिलाकर सर्वे यह संकेत दे रहा है कि बिहार की जनता अब भी NDA को बढ़त देने के मूड में है, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जनता बंटी हुई है। खासकर प्रशांत किशोर का नाम सामने आना राजनीतिक हलचल को और भी दिलचस्प बना रहा है।
▶️ बिहार चुनाव: कौन हैं मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद?
- तेजस्वी यादव: 30%
- नीतीश कुमार: 23%
- प्रशांत किशोर: 14%
- चिराग पासवान: 9%
- सम्राट चौधरी: 9%
- भाजपा से कोई: 5%
- महागठबंधन से कोई और: 10%
▶️ अगर महागठबंधन जीतता है तो मुख्यमंत्री कौन बने?
- तेजस्वी यादव: 45.9%
- सहयोगी दलों का फैसला: 36.9%
- लालू परिवार से नहीं: 17.2%
NDA बनाम महागठबंधन? बिहार चुनावी सर्वे में किसको बढ़त?
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आए JVC सर्वे ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। सर्वे के नतीजों में साफ दिख रहा है कि मुकाबला रोचक होने वाला है, लेकिन NDA को बढ़त मिलती नजर आ रही है।
🔹 बिहार की 245 सीटों में अनुमानित परिणाम
🔹 NDA (कुल 136 सीटें)
- भाजपा (BJP): 64 सीटें + 17 सीटों पर बढ़त
- जदयू (JDU): 29 सीटें + 2 सीटों पर बढ़त
- NDA सहयोगी दल: 18 सीटें
🔹 महागठबंधन (MGB) - कुल 75 सीटें
- आरजेडी (RJD): 37 सीटें + 15 सीटों पर बढ़त
- कांग्रेस: 8 से 10 सीटें
- भाकपा माले (CPIML): 7 सीटें
- अन्य सहयोगी दल: 5 सीटें
60 हजार से ज्यादा लोगों को सर्वे में किया गया शामिल
JVC सर्वे में कुल 63,419 लोगों की राय शामिल की गई। इसमें से 34,560 पुरुष और 28,859 महिलाएं थीं। यह सर्वे 7 जुलाई से 18 अगस्त 2025 के बीच कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications