दंगल गर्ल बबीता फोगट ने अपनी शादी में क्यों लिए सात की जगह आठ फेरे?

नई दिल्ली। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर महिला पहलवान बबीता फौगाट ने रविवार को विवेक सुहाग से शादी कर ली है। ये शादी कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। शादी समारोह में विवेक सुहाग बारात में केवल 21 लोगों को लेकर आए थे। वहीं बबीता भी अपने परिजनों के साथ फेरे लेने पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा की बात ये रही कि बबीता ने सात की बजाय आठ फेरे लिए हैं।

babita phogat, marriage, vivek suhag, babita phogat marriage, rituals, geeta phogat, delhi, wedding photos, pehlwan, dangal girl, बबीता फोगाट, विवेक सुहाग, बबीता फोगाट शादी, रस्में, गीता फोगाट, शादी की तस्वीरें, पहलवान, दंगल गर्ल, आठ फेरे

बता दें बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह गीता फोगाट की छोटी बहन हैं। गीता देश को कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाने वाली महिला पहलवान हैं। गीता और बबीता के जीवन पर 'दंगल' नाम की फिल्म भी आई थी।

बड़ी बहन ने भी 8 फेरे लिए थे

बड़ी बहन ने भी 8 फेरे लिए थे

बबीता ने आठवां फेरा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित दहेज कुप्रथा के खिलाफ लिया है। केवल बबीता ही नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट ने भी अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे। गीता ने 8वां फेरा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देते हुए लिया था।

पौधा रोपण करने के बाद विदाई

पौधा रोपण करने के बाद विदाई

शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद बबीता और विवेक ने मिलकर पौधा रोपण भी किया। नए जोड़े ने अपने पिता महाबीर पहलवान के अखाड़े के नजदीक ही पौधा लगाया और उसमें पानी डाला। बबीता ने इसपर कहा कि अखाड़े में पहलवान बनने के लिए स्वच्छ वातारवण भी चाहिए होता है। इसलिए अखाड़े के पास पेड़ होंगे तो वातावरण भी अच्छा रहेगा।

कौन हैं विवेक सुहाग?

कौन हैं विवेक सुहाग?

बबीता की शादी विवेक सुहाग से हुई है। विवेक की सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह भारत केसरी विजेता हैं। उन्हें साल 2018 में भारत केसरी पुरस्कार मिला था। विवेक झज्जर जिले के मातनहेल गांव के निवासी हैं, उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान और चाचा सज्जन बलाली ने ये रिश्ता पक्का किया था।

हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: निर्भया की मां का आया बयान, बोलीं- हमें तो 7 साल तक लड़ना पड़ा लेकिन उसे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+