ओडिशा के बांध बनेंगे टूरिस्ट हब, BJD सरकार जलाशयों का ऐसे करेगी कायापलट

भुवनेश्वर, 7 अप्रैल। ओडिशा (Odisha) में प्रदेश सरकार प्रमुख जलाशयों, जल निकायों और बांधों का जल्द कायापलट करने जा रही है। अब राज्य में मुख्य जलाशयों को ऐसे स्थल का रूप बदलने की योजना पर कार्य किया जाएगा जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिले। जल संसाधन विभाग ने तीन साल की अवधि के लिए 50 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। जिस पर सरकार शीघ्र ही काम शुरू करने जा रही है। ओडिशा के पुराने बांध और जलाशय पिकनिक स्पॉट (Picnic Spot) रूप में दिखाई देंगे।

Odisha Dam

पटनायक सरकार ( Naveen Patnaik Government) ने पुराने जलाशयों, बांधों और जल निकायों से राजस्व एकत्र करने का नया तरीखा खोजा है। अब ऐसे स्थलों को मनोरंजक स्थानों में बदल दिया जाएगा। उड़ीसा सरकार ऐसे क्षेत्रों में विस्तृत रूप से कार्य करने जा रही है। जहां राज्य में जलाशयों का निर्माण, सौंदर्यीकरण, मनोरंजक स्थल के साथ-साथ इंफोटेनमेंट जोन बनाने की योजना है। बता दें कि ओडिशा में बड़ी संख्या में जलाशय और बांध हैं। जो हमेशा से क्षेत्र के लिए आकर्षण का स्थान हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उड़ीसा की नवीन पटनायक सरकार ने अब यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने का मन बनाया है।

ओडिशा ((Odisha)) में 163 बड़े बांध हैं। प्रदेश सरकार की शुरुआत में 18 बांधों और जलाशयों के क्षेत्रों को विकसित करने की योजना है। जल संसाधन विभाग ने इस साल 5 करोड़ रुपये और 2023 में 27 करोड़ रुपये और 2024 में 18 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। कुल मुलाकर तीन साल की अवधि में जल संसाधन विभाग 50 करोड़ रुपए खर्च कर जलाशयों और जल निकायों का विकास करेगा।

योजना के तहत पिकनिक स्पॉट (Picnic Spot) के लिए जलाशयों से सटे स्थानों का विकास किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनु गर्ग की मानें तो बांध के आसपास नौका विहार,शिविर सुविधाओं, मनोरंजक स्थलों समेत पर्यटन से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+