दलित, मुस्लिम और जाट के बाद अब सांसद कीर्ति आजाद का तंज- चीनी थे हनुमान

नई दिल्ली। हनुमान जी की जाति को लेकर जारी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। सबसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हनुमान जी को दलित बताया था। उनके इस बयान के बाद हनुमान की जाति को लेकर बयानबाजी का दौर ही लगातार जारी है। बीजेपी के कई नेताओं ने हनुमान को लेकर अलग-अलग बयान दिए हैं, कोई उन्हें मुस्लिम तो कोई जाट बता रहा है। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है। उन्होंने पूरे मामले पर तंज कसते हुए हनुमान जी को चीनी बता दिया है।

'चीन के लोग दावा कर रहे हैं कि हनुमान जी चीनी थे'

'चीन के लोग दावा कर रहे हैं कि हनुमान जी चीनी थे'

शुक्रवार को लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन के लोग दावा कर रहे हैं कि हनुमान जी चीनी थे। हर जगह यह अफवाह उड़ रही कि चीन के लोग इस बात का दावा कर रहे हैं कि हनुमान जी चीन के ही थे। इससे पहले बीजेपी सांसद उदित राज ने हनुमान को आदिवासी बताया था।

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा- 'जाट' थे हनुमान

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा- 'जाट' थे हनुमान

दरअसल हनुमान को लेकर योगी आदित्यनाथ के बयान से शुरू विवाद थमता नहीं दिख रहा है। खास तौर से बीजेपी के नेता लगातार हनुमान को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। गुरुवार को यूपी की बीजेपी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि 'हनुमान जी 'जाट' थे क्योंकि जाट ही दूसरों के मामलों में अपनी टांग फंसाता है। हनुमान जी दास के रूप में भगवान राम के साथ युद्ध में शामिल हुए थे, इसलिए मुझे लगता है कि हनुमान जाट थे।

बुक्कल नवाब ने कहा- हनुमान जी मुसलमान थे

बुक्कल नवाब ने कहा- हनुमान जी मुसलमान थे

हनुमान जी को लेकर बीजेपी नेता और एमएलसी बुक्कल नवाब ने कहा कि हमारा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों के अंदर जो नाम रखा जाता है रहमान, रमजान, फरमान जिशन, कुरबान जीतने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की बात है तो वो हर जाति, धर्म, हर मजहब के थे और हर धर्म के प्यारे थे। उन्होंने कहा कि हमारे हिन्दु भाइयों के अंदर ही देखिए कितने लोगों के नाम हनुमान जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा की लीक से मिलते जुलते नाम रखना हमारे यहां मुसलमानों में है। जैसे कि इमरान, सुल्तान इत्यादि जितने भी नाम मिलते हैं ये सब हनुमान जी से मिलते जुलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+