होंठ चूमने से लेकर महिलाओं पर दिए बयान तक... पहले भी विवादों में रह चुके हैं दलाई लामा
Dalai Lama: वायरल वीडियो में दलाई लामा एक बच्चे को किस करते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद जमकर बवाल मचा। ये पहली बार नहीं है, जब लामा विवादों में आए हों।

Dalai Lama Controversies: दलाई लामा का वीडियो देखने के बाद लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए, जब वे बच्चे को किस कर रहे थे। इतना ही नहीं दलाई लामा ने अंत में बच्चे से ये भी पूछा कि क्या तुम मेरी जीभ चूस सकते हो? ये पहली बार नहीं है, जब धर्मगुरु का नाम विवादों में रहा हो।
विवादों से दलाई लामा का पुराना रिश्ता
दलाई लामा इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक छोटे से बच्चे को किस करते हुए उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो के अंत में वे पूछ रहे थे कि क्या तुम मेरी जीभ चूस सकते हो?
महिलाओं को लेकर बोली थी ये बात
ये पहली बार नहीं है, जब दलाई लामा के किसी बयान या फिर किसी वीडियो ने बवाल खड़ा किया हो। इससे पहले भी कई दफा वे अपने विवादित बयानों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रहे हैं। साल 2019 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर को दिए एक इंटरव्यू में दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मेरा उत्तराधिकारी बनने के लिए एक महिला को आकर्षक होना चाहिए। ये इंटरव्यू पोस्ट होते ही इसपर जमकर विवाद होने लगा। लोग दलाई लामा की जमकर आलोचना करने लगे।
दीर्घायु को लेकर बोली ये बात
इससे पहले एक दफा दलाई लामा ने अपनी उम्र को लेकर एक बयान दिया। धर्मगुरु ने मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में उनकी दीर्घायु के लिए आयोजित की गई प्रार्थना सभा को संबोधित किया। दलाई लामा ने कहा कि वे 100 से 110 साल की उम्र तक जिंदा रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मेरा पूरा जीवन बौद्ध धर्म के प्रति समर्पित रहा है और इसी तरह आगे भी समर्पण की भावना से बौद्ध धर्म के प्रचार और प्रसार सहित तिब्बती समुदाय के लोकहित के प्रति वे काम करते रहेंगे।
बयान के लिए मांगनी पड़ी माफी
इस दौरान लोगों ने खुद की आयु पर बात करने वाले लामा की जमकर आलोचना की। अपनी दीर्घायु के लिए रखी गई प्रार्थना सभा में लामा का ये बयान खूब चर्चा में रहा था। इसके अलावा महिलाओं के लिए कही गई बात को लेकर जब विवाद खूब हुआ, तो आखिरकार दलाई लामा को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। दलाई लामा ने कहा कि इस बयान के लिए वे माफी मांगते हैं। वे सिर्फ मजाक कर रहे थे।
बच्चे को ये क्या बोल गए लामा...
हाल ही में वायरल हुए वीडियो की बात करें, तो दलाई लामा एक नाबालिग लड़के के होठों को चूमते दिखे। इतना ही नहीं, इसके बाद दलाई लामा ने इस बच्चे को अपनी जीभ चूसने का भी अनुरोध किया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दलाई लामा बच्चे के होंठ चूम रहे हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद कुछ देर रुककर वे बच्चे से अपनी जीभ चूसने के लिए भी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications