Daily Political Update: सैम पित्रोदा के बयान से मचा हंगामा, हरियाणा में सियासी संकट, पीएम का कांग्रेस पर वार
Daily Political Roundup: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीति में भूचाल ला दिया है। सैम पित्रोदा ने बुधवार को बयान दिया कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। जिसके बाद भाजपा सैम पित्रोदा और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
उधर, लोकसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

सैम पित्रोदा के बयान से मचा हंगामा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा विरासत टैक्स के बाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को लेकर बयान दिया। पित्रोदा ने कहा कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। वहीं, कांग्रेस की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है।
शहजादे को जवाब देना पड़ेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में जनसभा को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल गांधी को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कहा, 'आज मैं बहुत गुस्से में हूं। चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दी जा रही है। चमड़ी को लेकर देश अपमान सहन नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना होगा।'
कांग्रेस ने किया किनारा
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के रंगभेदी बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "सैम पित्रोदा ने भारत की विविधताओं की जो उपमाएं दी हैं, वह गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।" वहीं, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, "यह इस देश की सुंदरता है। विभिन्न समुदायों, धर्मों के लोग और यहां अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियां रहती हैं। मुझे लगता है कि यही इसकी खूबसूरती है, हम मिलकर भारत बनाते हैं। बीजेपी का काम है उल्टा लेना।''
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
तीन निर्दलीय विधायकों के हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने पर मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नायब सैनी ने कहा, ''कुछ समय पहले विश्वास मत हुआ। कांग्रेस लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं कर पाई है। अपने फायदे के लिए वे पूरी करते हैं कुछ लोगों की इच्छा है। वे विधायक अच्छे लोग हैं लेकिन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना कांग्रेस की सोच है।''












Click it and Unblock the Notifications