Daily Political Update: '22 जनवरी को घर-घर जलाएं श्रीराम ज्योति', पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर रहे। पीएम ने यहां कोच्चि में शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के घर घर और मंदिरों में श्रीराम ज्योति जलेगी।

उधर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। वहीं, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।

daily political roundup update

आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

22 जनवरी को हर घर में जलेगी श्रीराम ज्योति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां कोच्चि में शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के घर-घर और हर मंदिर में श्रीराम ज्योति जलेगी। पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विशेष अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं।

मणिपुर हिंसा पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने नगालैंड के मोकोकचूंग में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मणिपुर हिंसा के बाद हमारे प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। एक भारतीय होने के नाते मुझे शर्मिंदगी हुई कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए।

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर हो रही चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में उनकी आम आदमी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। सीएम मान ने आगे कहा कि 13 सीटों को जीतकर पंजाब पूरे देश में हीरो बनेगा।

सिख देश-धर्म के लिए मर मिटने को तैयार रहता है: CM योगी

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाइयां दीं और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। सीएम योगी ने डीएवी डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक दिव्य महापुरुष थे। पूरा देश आज गुरु महाराज का प्रकाशोत्सव मना रहा है और उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए नई प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+