Daily Political Update: 'राम के नाम पर वोट बटोरना चाहती है भाजपा', स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा प्रहार

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने क​हा​ कि आज दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में अमूल के प्रॉडक्ट निर्यात हो रहे हैं। डेयरी सेक्टर की अगली रीढ़ पहचान महिला शक्ति है।

उधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद राजनीति गरमा गई है। इस पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

daily political roundup update today pm modi gujarat sp congress alliance in up politics latest news

तो वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की राजनीति का पारा भी चढ़ा हुआ है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल ने बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात मिल्क फेडरेशन की 50वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के गांवों ने जो 50 साल पहले जो पौधा लगाया, आज उसकी जड़ें देश विदेश तक फैल चुकी हैं। आज 50 से अधिक देशों में अमूल के उत्पाद निर्यात हो रहे हैं। अमूल आज महिला शक्ति की वजह से ही इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। इसलिए देश के डेयरी सेक्टर की रीढ़ महिलाएं हैं।

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक पर सीबीआई के एक्शन को लेकर भाजपा को जमकर घेरा। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''किसान MSP मांगें, तो उन्हें गोली मारो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? जवान नियुक्ति मांगें, तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? सच की हर आवाज़ को दबा देना - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?''

पल्लवी पटेल के बदले सुर

उत्तर प्रदेश में इस समय सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल ने बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने के लिए तैयार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम लोग इंडिया का हिस्सा थे तो सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने से उसे ही धार मिलेगी।

राम मंदिर के नाम वोट की राजनीति: स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' लॉन्च करने के बाद एक बार फिर राम मंदिर को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा धर्म और राम की दुहाई देकर वोट बटोरना चाहती है। बीजेपी धर्म के नाम पर धूल झोंक रही है और जनता को मुद्दे से भटका रही है। भाजपा द्वारा किसानों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+